एनडी हिन्दुस्तान
कुरुक्षेत्र । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नेशनल टेक्नोलॉजी डे पर स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को इस विषय में जागरूक करते हुए कहा कि टेक्नोलॉजी बहुत अच्छा माध्यम है जिससे हम बहुत कुछ सीखते है नई नई चीजों की जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि इस टेक्नोलॉजी का प्रयोग करते समय हमें सावधानी बरतनी चाहिए तथा इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को वीडियो के माध्यम से ई-कोर्ट के बारे में भी विस्तृत जानकारी भी दी गई।