Home Kurukshetra News कुरुक्षेत्र में कोरोना के 145 नए केस,अब तक 3909 संक्रमित,65 की मौत

कुरुक्षेत्र में कोरोना के 145 नए केस,अब तक 3909 संक्रमित,65 की मौत

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र, 15 सितंबर। जिला कुरुक्षेत्र में आज कोरोना के 145 नये केस सामने आए हैं और दो की मौत का समाचार है,जिला में अब तक 3909 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं और 65 लोगों की मौत हो चुकी है। जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र से 94 मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 145 नए केस सामने आए है और 2 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो गई है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 2301 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है।उन्होंने बताया कि अभी तक लिए गए 58473 में से 53705 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है।

जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने मंगलवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 145 नए केस सामने आएं है और कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से 94 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट नेगटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना पाजिटिव 2 मरीजों की मृत्यु हो गई है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में दिसम्बर माह से लेकर अब तक कुल 3094 लोग आए है, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 745 व्यक्तियों को होम क्वांरटाईन किया गया है।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 58473 में से 53705 सैम्पल की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। इस जिले में अब तक 3909 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 2301 सैम्पलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी वह सभी 2301 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 65 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 1543 एक्टिव केस है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?