न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र, 7 सितंबर। हाऊसिंग बोर्ड सैक्टर-8 में कार्यरत जनकल्याण एच.बी. अपार्टमैंटस ऑनर्स सोसायटी का वार्षिक चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। जिमखाना क्लब सैक्टर-8 के हॉल में आयोजित हुए कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से निर्धारण किया गया। सोसयटी की आम सभा द्वारा नई कार्यकारिणी में प्रधान डा. संजय शर्मा व उप-प्रधान सरताज राणा को निर्वाचित किया गया।
इसके अलावा महासचिव रमेश आर्य, सचिव प्रवीण, कोषाध्यक्ष परमेश वर्मा, ऑडिटर देशराज चुने गए। कार्यकारिणी सदस्यों में राजेराम कौशिक वकील, सतबीर सिंह, दिपेश अरोड़ा को जिम्मेदारी सौंपे गए। नवनियुक्त प्रधान डा. संजय शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान में कोविड-19 से बचने के उपायों को सैक्टर वासियों को अवगत करवाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सैक्टर-8 में मूलभूत समस्याओं जैसे पार्क के रख-रखाव, गलियों की सफाई, स्ट्रीट लाइट का उचित प्रबंध, आवारा पशुओं की रोकथा इत्यादि कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। इसके लिए कार्यकारिणी द्वारा जिला प्रशासन से भी सहयोग लिया जाएगा।