Home haryana सीएम के आदेशों पर फिल्लौर में आंबेडकर के बुत को तोड़ने की कोशिश करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

सीएम के आदेशों पर फिल्लौर में आंबेडकर के बुत को तोड़ने की कोशिश करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

by ND HINDUSTAN
0 comment

चन्नी द्वारा पुलिस को राज्य में अमन-कानून की व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खि़लाफ़ पूरी सख़्ती के साथ पेश आने के आदेश

न्यूज डेक्स पंजाब

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की हिदायतों के बाद पंजाब पुलिस ने सोमवार की आधी रात को जालंधर जि़ले के शहर फिल्लौर में भारत रत्न डॉ. बी.आर आंबेडकर के बुत को नुक्सान पहुँचाने की कोशिश करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ़्तार कर लिया है। दोषी की पहचान मध्यप्रदेश के जि़ला हुसन निजरा में गांव जवानिया का निवासी भिखू मीना (25) के तौर पर हुई है। भिखू मीना ने पत्थर और गमला फेंककर बुत को नुक्सान पहुंचाने की कोशिश की थी।

इस घटना की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने इसे बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद घटना बताया है। चन्नी ने कहा कि ऐसे घृणित कामों में शामिल लोगों के खि़लाफ़ मिसाली कार्रवाई यकीनी बनाई जायेगी। चन्नी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राज्य में कड़ी मेहनत के बाद हासिल की गई अमन-शान्ति को भंग करने की हरगिज़ इजाज़त नहीं दी जायेगी। उन्होंने कहा कि वह राज्य के पुलिस प्रमुख को राज्य के कोने-कोने में चौकसी बढ़ाने के हुक्म पहले ही दे चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरहदी राज्य होने के नाते पंजाब के हालात हमेशा संवेदनशील बने रहते हैं परन्तु राज्य सरकार इससे निपटने के लिए पूरी तरह चौकस है और पंजाब में अशांति पैदा करने का प्रयास करने वाले समाज विरोधी और देश विरोधी तत्वों के घिनौने इरादों को सिर नहीं उठाने देंगे। लोगों को पूरा समर्थन और सहयोग के लिए अपील करते हुए चन्नी ने उनसे अपील की कि सांप्रदायिक सदभावना, अमन-शान्ति और भाईचारक सांझ को और मज़बूत करने के लिए सक्रिय भूमिका अदा की जाये जिससे पंजाब में और भी ज्यादा शांतीपूर्ण और सदभावनापूर्ण माहौल बनाया जा सके।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?