जयराम पब्लिक स्कूल में शहीदी दिवस मनाया गया
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के मार्गदर्शन में संचालित श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल लोहार माजरा में शहीदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम में देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले महानायक अमर शहीद राव तुलाराम की शहादत को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर स्कूल की अध्यापिकाओं के साथ छात्राएं कार्यक्रम में शामिल हुई और उन्होंने भी श्रद्धांजलि दी। स्कूल की प्रिंसीपल अंजू अग्रवाल ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि शहीदों की गौरव गाथाएं सदैव अपनी समृद्ध विरासत की याद दिलाती हैं। शहीदों का सम्मान हमारा कर्तव्य है। देश की गरिमा और गौरव की रक्षा करने के लिए हम सबको सदैव तत्पर रहना चाहिए। इस अवसर पर अध्यापिका प्रभजीत कौर, कविता, नीलम शर्मा, मोनिका मेहता, सिमरन, अनुराग, किरण गौड़ इत्यादि सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।