Home haryana पुलिस हिरासत से साथी को छुड़वाने का प्रयास,आधा किलो मिर्ची,पिस्तौल, 5 कारतूस,एक गाड़ी सहित दो काबू

पुलिस हिरासत से साथी को छुड़वाने का प्रयास,आधा किलो मिर्ची,पिस्तौल, 5 कारतूस,एक गाड़ी सहित दो काबू

by ND HINDUSTAN
0 comment

सीआईए स्टाफ ने किया बदमाशों से मुकाबला, बडी वारदात होने से टली

न्यूज डेक्स संवाददाता

जींद।सीआईए स्टाफ की टीम ने एक बडी वारदात को होने से बचा लिया है। जेल में बंद एक अपराधी को छुड़ाने उसके अन्य साथी हथियारों से लैस होकर आये थे। सूचना मिलते ही बिना समय गवाये मौके पर पहुंच कर पुलिस ने दो आरोपियों को 2 अवैध पिस्तोल सहित काबू कर लिया गया।पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि निरीक्षक अनूप सिंह के नेतृत्व में सीआईए स्टाफ की टीम अपराधों की रोकथाम के लिए अदालत परिसर के समीप मौजूद थे।

एएसआई सुरेन्द्र सिहं को गुप्त सूचना मिली कि विनय वासी राजपुरा भैण जो हत्या के आरोप में जिला जेल जींद में बन्द है। पुलिस की गार्द उसे कस्टडी में लेकर सरकारी हस्पताल में दवाई दिलवाने के लिए आयेगी। जिसे छुडवानें के लिए विनय के साथी प्रदीप वासी सिसाय, धर्मेद्र उर्फ जौन्दा वासी फरमाणा बादशाहपुर, अंकित वासी सिसाय, राहुल उर्फ बाडी वासी ब्राहम्णवास, पवित्र वासी बीबीपुर व बिटटू अपनी गाडी नम्बर स्वीफट डिजायर व कुछ अन्य साथी मोटर साईकिल पर सवार होकर सरकारी हस्पताल के पास रैकी कर रहे है। जैसे ही विनय सरकारी हस्पताल में आऐगा उसके साथी पुलिस की आंखों में मिर्ची पाउडर व असलों से हमला करके अपने साथी को छुडवाने के लिए तैयार हैं।

जब सीआईए स्टाफ की टीम सरकारी हस्पताल के पास पहुची तो उन्हे एक गाडी स्वीफ्ट गेट के पास खडी दिखाई दी, जिसमें कुछ लडके सवार थे। जैसे ही पुलिस की गार्द विनय को लेकर सरकारी हस्पताल में दाखिल हुई तो गाडी में बैठे तीन-चार लडके विनय को छुडवाने लिए आगे बढे तभी पुलिस ने उन्हे पकडने की कोशिश की तो गाडी में बैठे 2/3 लडके गाडी से उतर कर भागने लगे, जिन्हे सीआईए की टीम ने पकडने की कोशिश की। उनमें से एक लडके ने पिस्तोल से पुलिस पार्टी पर गोली चला दी गोली एएसआई अशोक के पास से निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गया। इस दौरान टीम ने 2 अभियुक्तों को अवैध असला सहित काबू किया है।

पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम ने बताया कि इस पूरे घटना क्रम को अन्जाम देने की योजना पवीत्र, अंकित व राहुल उर्फ बोडी ने बनाई थी व हथियारों का इंतजाम किया था। आरोपियों ने गाडी को रोहतक से किराए पर लिया था जिसमें ये घटना को अन्जाम देने के लिए आये थे। काबू किए गये आरोपियों की पहचान प्रदीप उर्फ दीपा वासी कालीरामन व धमेन्द्र उर्फ जौन्दा वासी फरमाना बादशाहपुर के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तोल 32 बोर 5 जिन्दा कारतूस व करीब आधा किलों मिर्ची पाउडर बरामद किए हैं। इसके अलावा आरोपियों से एक गाडी व एक मोटर साईकिल भी बरामद किया है। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। राहुल उर्फ बोडी पहले से 2 मुकदमे लूट और हत्या के प्रयास के दर्ज है अन्य आरोपियों का भी रिकार्ड खंगाला जाएगा। इस मामले के मुख्य आरोपी विनय पर कुल 8 मुकदमें विभिन्न धाराओं केे खिलाफ दर्ज है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?