न्यूज डेक्स संवाददाता
जींद।डीसी कालोनी स्थित कलाम बाल आश्रम से फरार हुई दूसरी किशोरी को भी पुलिस ने पिंडारा के पास से बरामद कर लिया है। उसके सीडब्ल्यूसी ने बयान लिए और उसके बाद आश्रम में लाया गया। वहीं किशोरी के परिजन भी मिल गए हैं। मंगलवार को किशोरी को लेने के लिए उसके पिता पहुंचे, जहां कागजी कार्रवाई करने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया। किशोरी की गुमशुदगी को लेकर पुलिस में केस दर्ज कराया गया था। दूसरी लड़की को पिंडारा के पास से बरामद किया गया। उसे किसी को देखा तो उसकी सूचना पुलिस को दी थी।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और उसे बरामद कर सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश किया। बयान लेने के बाद उसे आश्रम छोड़ दिया गया था। वहीं इसके साथ भागी असम निवासी किशोरी को उसके गांव भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है। उच्चाधिकारियों द्वारा उसे असम भेजने के आर्डर जारी कर दिए गए हैं। फिलहाल अब ट्रेन के जरिये किशोरी को असम भेजा जाएगा। उसके लिए विभाग की तरफ से ट्रैन की बुकिंग कराई जाएगी और उसके बाद उसे असम सीडब्ल्यूसी के पास भेजा जाएगा। वहां से सीडब्ल्यूसी द्वारा किशोरी के परिजनों की तलाश की जाएगी।
घर की बजाय जेल समझते हैं बच्चे-कलाम बाल आश्रम से भागने की दो घटनाएं हो चुकी है। स्टाफ द्वारा इन्हें घर की तरह ट्रीट किया जाता है। यहां सभी सुविधाएं दी जाती है। शाम को प्रांगण में घूमने भी दिया जाता है, लेकिन यहां आने वाले बच्चे उसे घर की बजाय जेल समझने लग जाते हैं। ऐसे में भागने की घटनाएं हो रही हैं।वर्जनदूसरी किशोरी को भी पिंडारा के पास से बरामद कर लिया गया है। पहले बरामद हुई किशोरी को असम भेजा जाएगा। उसके आर्डर मिल चुके हैं।सुजाता, जिला बाल संरक्षण अधिकारी, जींद