Home haryana अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की देता था धमकी, पैसे ऐंठने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की देता था धमकी, पैसे ऐंठने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र।अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पैसे ऐंठने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साईबर अन्वेषण यूनिट ने अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पैसे ऐंठने वाले गिरोह के एक सदस्य समीन खान पुत्र चाब खान वासी अलवर रोड नगर जिला भरतपुर राजस्थान को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। यह जानकारी उप पुलिस अधीक्षक सुभाष चन्द्र ने दी । 

जानकारी देते हुए सुभाष चंद्र ने बताया कि दिनांक 04 मई 2020 को थाना शहर थानेसर के अन्तर्गत रहने वाले एक व्यक्ति ने थाना शहर थानेसर पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसने 29 अप्रैल 2020 को एक ऑनलाईन एप्प डाउनलोड की थी । उस एप पर एक लडकी ने अपना व्हाट्स एप नम्बर भेजा था । उसने उस नम्बर पर काल की तो उस लड़की ने उसको वीडियो काल करने के लिए कहा। जिस समय उसने उस नम्बर पर वीडियो काल की तो उसने उसको अपनी बातों में उलझाकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। उसके कुछ देर बाद उस लड़की ने उसके पास फोन करके पैसों की मांग की और धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिये तो उसकी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। उसके बाद उसने व उसके साथियों ने मिलकर उससे करीब 01 लाख रुपये अलग-अलग किस्तों में गुगल पे करवा लिए थे । इसकी शिकायत पर थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच सहायक उप निरीक्षक ओमप्रकाश को सौंपी गई। मामले की जांच बाद में स्पैशल डिटेक्टिव यूनिट को सौंपी गई। 

04 अक्तूबर 2021 को साईबर जांच यूनिट के प्रभारी निरीक्षक विक्रम मान के नेतृत्व में उप निरीक्षक सुभाष चन्द, सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार, हवलदार विजय कुमार, विरेन्द्र विक्रम व सिपाही रिंकू की टीम ने मामले में गहनता से जांच करते हुए आरोपी समीन खान पुत्र चाब खान वासी अलवर रोड नगर जिला भरतपुर राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया । आरोपी के कब्जे से 5 हजार रुपये बरामद किये गये । आरोपी को अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया । जांच जारी है।

इस तरह से बनाया जाता है लोगों को ठगी का शिकार आरोपी ने पुलिस की पूछताछ पर बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सोशल मीडिया के माध्यम से नम्बर लेकर लोगों के पास काल करते हैं। वह साफ्टवेयर के माध्यम से लड़की की आवाज निकालकर लोगों को उत्तेजित करते हैं और उनको वीडियो काल करने के लिए उकसाते हैं। उसके बाद जब कोई वीडियो काल करता है तो उसको उत्तेजित करके उसकी अश्लील वीडियो बना लेते हैं। उसके बाद उसकी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने के बहाने उनसे पैसें ऐंठते हैं। जब वह पैसे देने से मना कर देता है तो उसके पास वह अपनी असली आवाज में ही नकली पुलिस आफिसर बनकर काल करके उसको डराते हैं और पैसे ऐंठते हैं। इस तरह से लोगों को ठगी का शिकार बनाया जाता है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?