Home haryana कुनबे के बीच भूमि विवाद,शनिवार को हुए झगड़े में 22 वर्षीय युवक पर चाकू से प्रहार,मौत

कुनबे के बीच भूमि विवाद,शनिवार को हुए झगड़े में 22 वर्षीय युवक पर चाकू से प्रहार,मौत

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

रोहतक। कुनबे में चल रहे भूमि विवाद के चलते गांव सांघी में एक युवक को चाकू से गोद डाला और इस हमले में बुरी तरह से जख्मी हुए युवक ने रोहतक पीजीआई में दम तोड़ दिया। इस हत्याकांड के पीछे भूमि विवाद बताया जा रहा है। इसी के चलते दो पक्षों में काफी समय से रंजिश थी।इसी के परिणाम स्वरुप आज वारदात हुई और हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

सांघी गांव वासी धर्मबीर का कहना है कि उसका रघुबीर सिंह के साथ जमीन का विवाद है।इन दोनों एक ही परिवार से संबंधित हैं।शनिवार सुबह नौ बजे दोनों पक्षों का आमना सामना हो गया और उसके 22 वर्षीय। पुत्र अनिल को चाकू से हमलाकर जख्मी कर दिया था।

थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह के मुताबिक घटना जमीन विवाद से जुड़ी है और दोनों पक्षों में कई बार झगड़ा पहले भी हो चुका हैं। शनिवार को एक बार फिर विवाद हुआ और एक युवक की जान चली गई। उन्होंने बताया कि परिजनों के बयान पर कार्रवाई की गई है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?