Home Kurukshetra News कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक ने महाराजा अग्रसेन जयंती-2021 के सफल आयोजन पर बधाई दी

कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक ने महाराजा अग्रसेन जयंती-2021 के सफल आयोजन पर बधाई दी

by ND HINDUSTAN
0 comment

श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती-2021 हर्षोल्लास से मनाई गई

महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक के विद्यार्थियों ने महाराजा अग्रसेन की जीवनी पर कोरियोग्राफी प्रस्तुत की

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत (पंजी.) द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती-2021 बहुत ही हर्षोल्लास से मनाई गई। जयंती कार्यक्रम का शुभारम्भ अग्रवाल धर्मशाला नजदीक रेलवे स्टेशन कुरुक्षेत्र पर हवन एवं ध्वजारोहण के साथ किया गया। इसके पश्चात् अग्रसेन चौंक पर महाराजा अग्रसेन जी का तिलक एवं माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात् अग्रवाल धर्मशाला, मोती चौंक थानेसर कुरुक्षेत्र परिसर में मुख्य अतिथि हिमांशु गर्ग आई.पी.एस. पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र के द्वारा महाराजा अग्रसेन पैथ लैब का लोकार्पण किया गया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री, उप-मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संदीप अग्रवाल, डा. रजुल गोयल, डा. मोनिका एवं सदस्य के.डी.बी. सौरभ चौधरी उपस्थित रहे।

उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल मोती चौक के विद्यार्थियों द्वारा महाराजा अग्रसेन जी की जीवनी पर कोरियोग्राफी प्रस्तुत की गई और कोरोना की रोकथाम के लिए टीकाकरण करवाने के लिए विद्यार्थियों द्वारा नाट्य प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि हिमांशु गर्ग ने सभी को महाराजा अग्रसेन जयंती की बधाई दी और श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत (पंजी.) के प्रधान चंद्रभान गुप्ता एवं सदस्यों को अग्रसेन जयंती के सफल आयोजन और महाराजा अग्रसेन पैथ लैब के शुभारम्भ पर उनको बधाई दी और भविष्य में भी संस्था के द्वारा ऐसे सामाजिक कार्य होते रहें, ऐसी आशा की।

संस्था के महासचिव भूषण पाल मंगल ने संस्था में चल रही गतिविधियों के बारे में जानकारी दी और मुख्य अतिथि का अपने व्यस्त समय में से समय देने के लिए धन्यवाद किया। संस्था के प्रधान चंद्रभान गुप्ता ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया और कार्यक्रम में पहुँचने के लिए उनका धन्यवाद किया। प्रधान ने बताया कि संस्था का उदेश्य लाभ अर्जित करना नहीं अपितु समाज का कल्याण करना है। मुख्य अतिथि द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अग्रसमाज के अग्रणी बच्चों एवं खेल के क्षेत्र में महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल दबखेड़ी के चार विद्यार्थियों को पारितोषिक दिया। संस्था द्वारा डा. संदीप अग्रवाल, डा. मोनिका, डा. रजुल गोयल एवं वरिष्ठ पत्रकार सौरभ चौधरी को शॉल भेंट कर सम्मानित किया और प्रधान एवं मुख्य अतिथि ने संस्था के कोषाध्यक्ष रामकुमार गोयल, प्रबंधक जंग बहादुर सिंगला, प्रशासक विकास बंसल को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया।

इस अवसर पर संस्था द्वारा समाज के लिए प्रीतिभोज का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के सभी वर्गों के लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर संस्था के उप-प्रधान गोपालदास गोयल, सह-सचिव विपिन अग्रवाल, मुरारीलाल अग्रवाल, राजकुमार मित्तल, जितेन्द्र अग्रवाल, सतप्रकाश गुप्ता, प्रवेश सिंगला, मुकेश गर्ग, ईश्वर चन्द गोयल, राजेश सिंगला, एच.सी. गोयल, विपिन गोयल, सुरेंद्र गोयल और दोनों स्कूलों की प्रधानाचार्या डा. अमिता शर्मा व रुचिका बंसल एवं संस्था के अन्य गणमान्य सदस्य, धर्मशाला और दोनों स्कूलों का स्टाफ मौजूद था।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?