Home Kurukshetra News ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी भवनों में लगे नि:शुल्क वाईफाई

ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी भवनों में लगे नि:शुल्क वाईफाई

by ND HINDUSTAN
0 comment

5 सरकारी भवन जुडे़ इंटरनेट कनेक्शन से,अब गांव की सीएससी में ही होंगे आनलाईन काम

न्यूज डेक्स संवाददाता

 कुरुक्षेत्र 9 सितंबर।  कुरुक्षेत्र के अब 388 गांवों में हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा देने की योजना पर काम शुरु कर दिया है। इस योजना के तहत सभी गांवों के सरपंच, सीएससी सेंटर के वीएलई, सीएचसी-पीएचसी, प्राईमरी और सैंकेडरी स्कूल के प्रिंसीपल, राशन डिपू धारक, पशुपालन विभाग के चिकित्सक को प्रथम चरण में 1 साल के लिए नि:शुल्क इंटरनेट कनैक्शन दिया गया।

अहम पहलू यह है कि डिजिटल इंडिया के तहत अब गांव में भी लोगों को वाई-फाई की सुविधा मिल रही है। कुरुक्षेत्र जिले में बीबीएनएल भारत ब्रॉडबैंड निगम लिमिटेड द्वारा ऑप्टिकल फाईबर केबल के माध्यम से इंटरनेट की सुविधा मिल रही है।  इसके लिए पंचायत स्तर पर कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) को जिम्मेदारी दी गई है, जिससे जिला की सभी पंचायतों में डिजिटल इंडिया के तहत वाई-फाई ग्राम का सपना साकार हो गया है। 

जिले की सभी 388 ग्राम पंचायत को 10 अगस्त 2020 तक वाई-फाई ग्राम पंचायत घोषित कर दिया गया था। सरकार द्वारा हर गांव में वाई-फाई की सुविधा पहुंचाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सीएससी बीबीएनएल के साथ मिलकर लोगों को अपने ही ग्राम पंचायत में सभी तरह की सुविधा उपलब्ध करवा रही है।  ग्राम पंचायतों में उलब्ध इंटरनेट सेवा की गति 100 एमबीपीएस व 10एमबीपीएस थानेसर ब्लॉक में चल रही है। 

इसे गांव के पंचायत भवन में लगाया गया। यहां से 100 मीटर की परिधि में इसका नेटवर्क रहेगा। वहीं घरों में इंटरनेट सेवा यूज करने के लिए सीएससी के चिन्हित वीएलई द्वारा आम लोगों के घरों तक फाईबर टू होम केबल द्वारा ब्रॉडबैंड कनैक्शन दिया जाएगा। डिजिटल इंडिया के तहत हरेक ग्राम पंचायत भवन में लोगों को इंटरनेट के माध्यम से सभी सरकारी व गैर सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। ऑनलाईन सर्विसेज के साथ डिजिटल एजुकेशन, डिजिटल हेल्थ केयर सुविधा, बैंकिंग, कृषि सहित केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा जारी योजनाओं का लाभ पहुंंचाया जाएगा।

बाक्स

डीएलसीसी की बैठक 11 सितंबर को 

जिला स्तरीय संयोजन कमेटी की चौथी बैठक 11 सितम्बर को सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर होगी। इस बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ करेंगी और उपायुक्त वीसी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में दी गई इंटरनेट, नि:शुल्क वाईफाई सेवा का निरीक्षण करेंगी। बाक्सकहां-कहां जुडे इंटरनेट कनैक्शनजिला प्रबंधक मोहित शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी अस्पताल, ग्राम सचिवालय, सरकारी स्कूल, आगंनवाडी केन्द्र, पुलिस चौंकी व थाना, अटल सेवा केन्द्र में 1 साल के लिए इंटरनेट सेवा नि:शुल्क दी जाएगी। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?