Home haryana महाराजा रणबीर रोहिल्ला की जयंती पर बाइक रैली का आयोजन

महाराजा रणबीर रोहिल्ला की जयंती पर बाइक रैली का आयोजन

by ND HINDUSTAN
0 comment

बाइक रैली ने हजारों युवाओं ने लिया बढ़ चढ़कर भाग

बाइक रैली का विभिन्न स्थानों पर हुआ जोरदार स्वागत

रैली को लेकर युवाओं में दिखा उत्साह

रैली के दौरान गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा रोहतक

जब तक सूरज चांद रहेगा महाराजा रणबीर सिंह रोहिल्ला का नाम रहेगा

न्यूज डेक्स संवाददाता

रोहतक। रोहिल्ला संस्था के बैनर तले महाराजा रणबीर सिंह रोहिल्ला की जयंती की पूर्व संध्या पर एक बाइक रैली का आयोजन किया गया। बाइक रैली दिल्ली बाईपास सर्किट हाउस से शुरू होकर मेडिकल मोड, डी पार्क, लघु सचिवालय, छोटूराम चौक, झज्जर मोड, झज्जर चुंगी, काठमंडी फ्लाईओवर, सुनारिया चौक होते हुए नामदेव चौक पर समापन हुआ। बाइक रैली में रोहिल्ला टांक सभा, विश्व रोहिल्ला राजपूत संघ का विशेष सहयोग रहा। बाइक रैली का विभिन्न स्थानों पर लोगों द्वारा सम्मान किया गया। बाइक रैली के दौरान जब तक सूरज चांद रहे रहेगा महाराजा रणबीर सिंह रोहिल्ला का नाम रहेगा आदि गगनभेदी जयकारों से रोहतक गूंज उठा।

रविवार को रोहतक में नवगठित रोहिल्ला संस्था द्वारा बाइक रैली का आयोजन किया गया। जिसमें महम चौबीसी के प्रधान अशोक रोहिला, लाखन माजरा से अशोक रोहिल्ला चिड़ी, सांपला से प्रवीन आर्य, जींद से उपदेश रोहिल्ला, शहीद सेवादल के अध्यक्ष सावन सिंह, रोहिल्ला, पानीपत से राजेश रोहिल्ला, दिल्ली से मदनलाल रोहिल्ला, रोहतक ज्योतसना रोहिल्ला की अगुवाई में हजारों की संख्या में युवा दिल्ली बाईपास स्थित सर्किट हाउस में एकत्रित हुए। वहां से विशाल बाइक रैली को प्रधान राजेन्द्र रोहिला द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली का मेडिकल मोड पर नारी शक्ति, कोर्ट कैम्पस पर रोहिल्ला वकीलों द्वारा, संत नामदेव मंदिर के सामने नामदेव रोहिल्ला टांक सभा द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

इस ऐतिहासिक रैली का समापन धनपत सिंह रोहिल्ला द्वारा संत नामदेव चौक पर किया गया। समापन स्थल पर विश्व रोहिल्ला राजपूत संघ ने आये हुए मेहमानों का धन्यवाद किया। बाइक रैली में एक्सईएन अनिल रोहिल्ला, ज्योतसना रोहिल्ला, पूनम रोहिल्ला, कविता रोहिल्ला, पृथ्वी सिंह रोहिल्ला कलानौर, महाबीर रोहिल्ला, एडवोकेट नरेन्द्र रोहिल्ला, शीलकराम रोहिल्ला मदीना, डा. राजेश आर्य फरमाना, विकास रोहिल्ला, अनिल रोहिल्ला मदीना, संजीत रोहिल्ला रोहतक, बॉक्सर सूरज रोहिल्ला जुलाना, गोताखोर जोगिन्द्र रोहिल्ला, कृष्ण रोहिल्ला केमिस्ट, सतबीर रोहिल्ला महम, मंजीत रोहिल्ला, विजय रोहिल्ला महम इत्यादि मौजूद रहे। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?