Home Kurukshetra News नए अध्यादेश से किसानों को मिलेगी फसल ऊंचे दाम पर बेचने की आजादी:नायब

नए अध्यादेश से किसानों को मिलेगी फसल ऊंचे दाम पर बेचने की आजादी:नायब

by ND HINDUSTAN
0 comment

सांसद नायब सिंह सैनी ने नए मंडलाध्यक्षों से की चर्चा 

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र 10  सिंतबर। लोकसभा क्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि नया कृषि अध्यादेश किसानों के हित में है।  नए अध्यादेश से किसानों को अपनी फसल ऊंचे दाम पर पूरे देश में कहीं भी बेचने की आजादी होगी और वन नेशन वन मार्किट पॉलिसी लागू होने से किसान पूरे देश में कहीं भी अपनी फसल को ऊंचे दाम पर बेच सकेगा। 

सांसद नायब सिंह सैनी वीरवार को देर सायं सैैक्टर 3 आवास कार्यालय पर नए मंडलाध्यक्षों के साथ किसान अध्यादेश पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों की फसल नहीं खरीदी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार फसल का दाना दाना खरीदेगी। लेकिन यदि कोई कंपनी या व्यापारी किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित एमएसपी से अधिक दाम देकर उसकी फसल खरीदना चाहता है तो किसान को पूरा अधिकार होगा कि वह पूरे प्रदेश में अपनी फसल को किसी को भी बेच सकता है। यदि उसे कोई खरीददार नहीं मिलता तो सरकार उसकी फसल का दाना दाना खरीदेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी पहली सरकार है। जिसने किसानों की पेंशन योजना किसान सम्मान निधि के नाम से शुरू करके उन्हें  6000 सालाना पेंशन देने का प्रावधान तय किया है। सभी किसानों के खातों में एक साल में 6000 सरकार द्वारा सम्मान निधि के रूप में जमा करवाएं जा रहे हैं।  उन्होंने कहा कि मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन का अर्थ यह है कि सरकार को अंदाजा लग जाता है कि कितनी फसल किसानों की इस बार बिक्री हेतु मंडी में आएगी। इसलिए रजिस्ट्रेशन करने वाले किसानों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल का उद्देश्य कालाबाजारी को रोकना है।

सांसद ने कहा कि खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार ग्राम पंचायतों और किसान समितियों के माध्यम से किसानों को 80 टन तक की सब्सिडी पर कृषि यंत्र उपलब्ध करवा रही है। इससे उन किसानों को फायदा मिलेगा जो यंत्र खरीदने में सक्षम नहीं है। कई किसान इकट्ठे होकर अपना समूह बना कर सरकार से कृषि यंत्र ले सकते हैं।  इस मौके पर जिला महामंत्री रविन्द्र सांगवान, ज्योतिसर मंडल अध्यक्ष रमेश सैनी, कुरुक्षेत्र मंडल अध्यक्ष दीपक चौहान, थानेसर मंडल अध्यक्ष हरीश अरोडा आदि उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?