Home haryana प्रैस क्लब कुरुक्षेत्र के वरिष्ठ उपप्रधान बने राजिंद्र वर्मा,अशोक यादव और विकास बतान व अजय जोली बने वाईस चेयरमैन

प्रैस क्लब कुरुक्षेत्र के वरिष्ठ उपप्रधान बने राजिंद्र वर्मा,अशोक यादव और विकास बतान व अजय जोली बने वाईस चेयरमैन

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। वरिष्ठ पत्रकार एवं यशबाबू समाचार पत्र के संपादक राजिंद्र वर्मा को प्रेस क्लब कुरुक्षेत्र का वरिष्ठ उप्रपधान नियुक्त किया गया है। इसी के साथ-साथ अशोक यादव (न्यूज-18) व जसबीर सिंह दुग्गल (दैनिक सवेरा) को भी वरिष्ठ उप्रपधान पद की जिम्मेवारी सौंपी गई है। जबकि विकास बतान (दैनिक भास्कर) तथा अजय जोली (अमर उजाला) को क्लब का वाईस चेयरमैन बनाया गया है। क्लब के चेयरमैन कृष्ण धमीजा (पंजाब केसरी) तथा प्रधान रामपाल शर्मा (अजीत समाचार) ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि क्लब का पुर्नगठन किया गया है। उन्होने बताया कि क्लब संरक्षक मंडल में शामिल वरिष्ठ पत्रकार विजय सभ्रवाल, राजेश शांडिल्य, जगमोहिंद्र सरोहा (दैनिक जागरण) तथा सौरभ चौधरी (द-पायनियर) के मार्गदर्शन में कार्य करेगा।

इसके अतिरिक्त महासचिव का कार्यभार देवीलाल बारना (सच कहूं) देंखेंगे जबकि उपप्रधान पद की जिम्मेवारी चंद्रप्रकाश शर्मा (आजतक), विनोद चौधरी (दैनिक जागरण) व नरेंद्र शर्मा (अमर उजाला) को सौंपी गई है। सचिव के पद की जिम्मेवारी चंद्रमणि अत्री (जगत क्रांति), भारत साबरी (हरियाणा न्यूज) व राजेंद्र स्नेही (कुरुक्षेत्र मीडिया) को सौंपी गई है। सयुंक्त सचिव के पद पर विनोद अरोड़ा (पंजाब केसरी), तरुण वधवा (हरिभूमि), आदिति पासवान (गोल्डन किरण) व देसराज भटनागर (कुरुक्षेत्र क्रांति) को नियुक्त किया गया है। कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी विनिश गौड़ (दैनिक जागरण) को सौंपी गई है। इसी के साथ साथ तुषार सैनी (कुरुक्षेत्र मीडिया) को प्रचार सचिव व अरविंद्र सिंह (संपादक कुरुक्षेत्र तेज व कुरुक्षेत्र खबर) को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।  

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?