न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस कुरुक्षेत्र ने महिला की हत्या मामले में दो अन्य आरोपी महिलायों को किया गिरफ्तार।थाना सदर पिहोवा पुलिस ने महिला के हत्या आरोपी मास्टरमाईंड राजेश कुमार के साथ मामले में शामिल दो अन्य महिला आरोपियों वासीयान रोडीकूट मौहल्ला थाना कोतवाली जिला पटियाला पंजाब को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की । यह जानकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने दी।जानकारी देते हुए श्री कर्ण गोयल ने बताया कि दिनांक 23 दिसम्बर 2021 को थाना सदर पेहवा एरिया में मारकण्डा नदी के बांध के पास झाङियों में एक बडे प्लास्टिक के कट्टे एक महिला की डैड बॉडी मिली थी जिसके गला व हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे और मृतका की पहचान छिपाने के इरादे से मुंह को पूरी तरह से नष्ट किया हुआ था।
पुलिस टीम ने शव का पोस्टमार्टम सरकारी अस्पताल कुरुक्षेत्र से करवाया था । थाना सदर थानेसर में हत्या करने व सुबुत मिटाने के आरोप में मामला दर्ज करके मामले की जांच निरीक्षक प्रतीक कुमार द्वारा स्वयं की गई । पुलिस की जांच से पता चला था कि मृतक महिला संजय कालोनी पटियाला की रहने वाली थी। उसका पति पंजाब पुलिस में बतौर लांगरी नौकरी करता था। जिसकी मौत वर्ष 2010 में एक सडक हादसे में हो गई थी। उसके पति को एक्सीडेंट क्लेम में जो पैसे मिले थे वह उनको ब्याज पर देकर अपने परिवार का गुजारा चलाती थी। उसने राजेश कुमार पुत्र सोमनाथ वासी रोडीकूट मौहल्ला थाना कोतवाली जिला पटियाला पंजाब को ब्याज पर पैसे दिये थे और वह अब 50 हजार रुपये ओर मांग रहा था। वह पैसे लेकर अपने मकान का ब्याना लिखवा देगा ।
वह दिनांक 21 दिसम्बर को अपनी स्कूटी पर राजेश कुमार को पैसे देने के लिए गई थी और उन्होंने कोर्ट से कागजात भी तैयार करवा लिये थे लेकिन उसने पैसे लेकर चैक नहीं दिये । उसके बाद वह उसके घर चैक लेने गई और उसके बाद से वह घर नहीं गई थी। पुलिस की जांच से पता चला कि आरोपी ने महिला को मारकर उसके शव को कट्टे में डालकर पेहवा एरिया में नदी के किनारे फैंक दिया था। दिनांक 29 दिसम्बर 2021 को प्रबन्धक थाना सदर पेहवा निरीक्षक प्रतीक कुमार की टीम ने मामले में गहनता से जांच करते हुए आरोपी राजेश कुमार पुत्र सोमनाथ वासी रोडीकूट मौहल्ला थाना कोतवाली जिला पटियाला पंजाब को गिरफ्तार किया था । आरोपी ने पुलिस की पूछताछ पर स्वीकार किया था कि उसने ही उस महिला की हत्या करके उसके शव को कट्टे में डालकर पेहवा एरिया में नदी के किनारे फैंक दिया था। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके 04 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था ।
30 दिसम्बर 2021 को प्रबन्धक थाना सदर पेहवा निरीक्षक प्रतीक कुमार के मार्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक महेन्द्रपाल, हवलदार राकेश कुमार, महिला हवलदार प्रवीन कुमारी व महिला सिपाही निधि की टीम ने मामले में गहनता से जांच करते हुए महिला की हत्या में शामिल दो अन्य महिला आरोपियों रीना व चिनिया वासीयान रोडीकूट मौहल्ला थाना कोतवाली जिला पटियाला पंजाब को गिरफ्तार कर लिया । महिला आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से एक दिन के रिमांड पर लिया गया । जांच जारी है।