Home haryana नशे की गोलियां खिलाकर लूट को अंजाम देने वाली महिलाएं गिरफ्तार

नशे की गोलियां खिलाकर लूट को अंजाम देने वाली महिलाएं गिरफ्तार

by ND HINDUSTAN
0 comment

आरोपी महिलाओं के खिलाफ अलग-अलग थानों में 8 मामले हैं दर्ज, दो दिनी पुलिस रिमांड पर लिया

न्यूज डेक्स संवाददाता

जींद। शहर में भीड़-भाड़ वाले इलाकों में लोगों को बहला-फुसलाकर नशे की गोलियां खिलाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाली दो महिला आरोपियों को पुलिस के डिटेक्टिव स्टाफ जींद की टीम ने गिरफ्तार किया है। डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने राजपति वासी रधाना व फुली वासी अलीपुरा जींद हाल वासी आजाद नगर हिसार को गुप्त सूचना के आधार पर काबू किया।डीएसपी जितेन्द्र सिंह ने बुधवार को प्रैस कान्फ्रेस में बताया कि ये महिलाएं शहर के भीड-भाड वाले एरिया में लोंगों को अपना शिकार बनाती थी ये उनको अपनी बातों मे लेकर नींद की गोलियां खिलाकर लूट की घटना को अंजाम देती थी।

आरोपी महिलाओं ने कुछ दिन पहले एक व्यक्ति से सामान लूटा था जिसकी उसने पुलिस को सूचना दी जिस पर गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं को अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। इस दौरान इनसे लूटे गए सामान की बरामदगी की जाएगी व अन्य मामलों का खुलासा किया जाएगा।-ऐसे दिया था वारदात को अंजाम-पुछताछ पर आरोपी महिलाओं ने बताया कि दिनांक 28 मई 2021 को पालिका बाजार जींद में दोनों ने मिलकर एक बुजूर्ग को अपनी बातों में लिया व बहला फुसलाकर गुरुद्वारा जींद के पास ले गई। वहां पहुंचकर उन्होंने कोल्ड ड्रिंक में नशे की गोली मिलाकर बुजूर्ग को पिला दी जिससे वह बेहोश हो गया। इसका फायदा उठाकर उन्होंने उसके हाथ में पहनी हुए सोने की अंगुठी, एक चांदी का छल्ला, एक फोन सैमसंग कीपैड व 800 रुपये निकाल लिए।

8 वारदातों का खुलासा भी किया-1.आरोपी राजपति व फुली ने बताया कि करीब 9 माह पहले जींद में उन्होंने एक औरत को अपनी बातों में लेकर नींद की गोली खिलाकर कानों की बालियां व 800 रुपये छीने थे2.करीब 9 माह पहले जींद शहर में एक औरत से इसी तरह कानों की बालियां सोने का ओम, चांदी की चैन व 24000 रुपये निकाले3.जींद शहर में 7 माह पहले एक महिला से कानों की बालियां, एक तबीजी, 210 रुपये निकाले थे4.करीब 6 माह पहले जींद शहर में ही उन्होने एक महिला से सोने की तबीजी, एक अगंठी सोना, कानों की बालियां, मोबाइल फोन व 2000 रुपये उसे बेहोश करके छीने5.उचाना से उन्होने एक औरत से कानों की बाली, सोने का ओम, 2/3 हजार रुपये छीने6.1/2 माह पहले जींद शहर से एक औरत के कानों की बालियां व 35000 रुपये निकाले थे7.नरवाना शहर में उन्होंने 2 माह पहले एक औरत के गले से तबीजी, कानों की बालियां निकाली थी8.करीब 20 दिन पहले बरवाला से एक औरत को अपना शिकार बना सोने की बालियां, 2 सोने की तबीजी, एक पर्स व 5000 रुपये निकाले

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?