Home Kurukshetra News कुरुक्षेत्र के 5 राजकीय हाई स्कूल अपग्रेड हुए सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में:सुधा

कुरुक्षेत्र के 5 राजकीय हाई स्कूल अपग्रेड हुए सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में:सुधा

by ND HINDUSTAN
0 comment

सरकार के फैसले से दर्जनों गांवों के 500 से ज्यादा बच्चों को होगा फायदा

अब बच्चों को गांवों में ही उच्च शिक्षा ग्रहण करने का मिलेगा अवसर

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि राज्य सरकार ने कुरुक्षेत्र के 5 राजकीय हाई स्कूलों को अपग्रेड करके सीनियर सेकेंडरी स्कूल बना दिया है। सरकार के इस फैसले से दर्जनों गांवों के 500 से ज्यादा बच्चों को फायदा होगा। इन स्कूलों के अपग्रेड होने से बच्चे अब अपने निकटतम गांव में ही 11वीं 12वीं कक्षा में दाखिला ले सकेंगे। अहम पहलू यह है कि सरकार ने प्रदेश भर में 51 स्कूलों को अपग्रेड करके लेक्चरर की 612 पोस्ट की अनुमति और 51 प्रिंसीपल के साथ-साथ विभिन्न कर्मचारियों के पदों को सृजित करने की घोषणा की है। विधायक सुभाष सुधा ने शुक्रवार को दूरभाष बातचीत करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने बच्चों को अपने निकटतम क्षेत्र में 11वीं व 12वीं कक्षा की पढ़ाई करने की सुविधा देने के लिए एक अहम फैसला लिया है।

इस फैसले के तहत प्रदेश भर में 51 हाई स्कूलों को अपग्रेड करके सीनियर सेकेंडरी स्कूल बनाया है। सरकार के इस फैसले से कुरुक्षेत्र में गांव लुखी, कसीथल, बीड़ कालवा, तिगरी और सुरखपुर हाई स्कूलों अपग्रेड होकर अब सीनियर सेकेंडरी स्कूल बन गए है। अब इन स्कूलों में साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स सहित करीब 8 से 10 विषय पढ़ाए जाएंगे और इन विषयों के लिए लेक्चरर की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से दर्जनों गांवों को बच्चों को फायदा होगा, क्योंकि बच्चे अब अपने गांव के आसपास ही विभिन्न विषयों में 11वीं और 12वीं की कक्षाओं में दाखिला ले सकेंगे।

शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इन स्कूलों में करीब 400 से 500 बच्चे पढ़ सकेंगे और अनुमान लगाया जा रहा है कि आगामी सत्र से इन स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। हालांकि सरकार का प्रयास है कि इस सत्र से ही दाखिला शुरु किया जाए। इन स्कूलों में लेक्चरर, प्रिंसिपल, लाइब्रेरियन और अन्य कई तरह के पदों को सृजित कर दिया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल और शिक्षा मंत्री कंवर पाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र के युवाओं को यह एक नायाब तोहफा दिया है। इसके लिए कुरुक्षेत्र के नागरिक सदैव सरकार के आभारी रहेंगे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?