Home Kurukshetra News फीट इंडिया फ्रीडम इंडिया अभियान

फीट इंडिया फ्रीडम इंडिया अभियान

by ND HINDUSTAN
0 comment

2 अक्तूबर तक चलेगा फीट इंडिया फ्रीडम इंडिया अभियान

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र 17 सितंबर।  भारतीय खेल प्राधिकरण कुरुक्षेत्र शाखा के प्रभारी सतपाल सिंह ने कहा कि फीट इंडिया फ्रीडम इंडिया अभियान के तहत लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस अभियान के तहत लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए अपने स्वास्थ्य को फीट रखने पर जोर देने पर फोकस किया जाएगा। यह अभियान 2 अक्तूबर 2020 तक जारी रहेगा। 

वे  द्रोणाचार्य स्टेडियम में साई की तरफ से फीट इंडिया फ्रीडम इंडिया अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले साई के प्रभारी सतपाल सिंह, वरिष्ठï हॉकी प्रशिक्षक गुरविन्द्र सिंह, साईकिलिंग प्रशिक्षक कुलदीप सिंह वडैच, सेवा निवृत जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी यशवीर सिंह, जयभगवान, डा. नरेन्द्र सिंह, सोहन लाल, राहुल, सुधीर दहिया, अजैब सिंह, रामानुज, बहादुर सिंह के साथ-साथ आम नागरिकों ने भी फीट इंडिया फ्रीडम इंडिया के तहत द्रोणाचार्य स्टेडियम में दौड लगाई। यहां पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए साई प्रभारी सतपाल सिंह ने कहा कि केन्द्रीय खेल मंत्री किरण रिरिजीजू व हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह के प्रयासों से फीट इंडिया फ्रीडम इंडिया अभियान चलाया गया है। इस अभियान को 15 अगस्त से शुरू किया गया था और यह अभियान राष्टï्रपिता महात्मा गांधी के जयंती दिवस 2 अक्तूबर तक चलेगा। 

उन्होंने कहा कि भारतीय खेल प्राधिकरण की तरफ से रोजाना कार्यक्रमों का आयेाजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों के जरिए अपने स्वास्थ्य को फीट रखने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस समय पूरे विश्व में कोरोना महामारी फैल चुकी है जिसके कारण खेल कूद गतिविधियां शुरू नहीं हो पाई है, ऐसे समया में खिलाडियों और आम नागरिकों को अपने स्वास्थ्य को तंदुरूस्त रखने तथा नियमित रूप से व्यायाम रखने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

इस अभियान से जुडकर आम व्यक्ति नियमित रूप से व्यायाम करके कोरोना से भी अपने आप का बचाव कर सकता है। इस कार्यक्रम में वरिष्ठï प्रशिक्षक गुरविन्द्र सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को नियमित रूप से व्यायाम करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में वरिष्ठï प्रशिक्षक कुलदीप सिंह वडैच व अन्य प्रशिक्षकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?