न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस कुरुक्षेत्र ने किया स्वागतम होटल के कारिंदे की हत्या करने के एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार। जिला कुरुक्षेत्र के थाना सदर थानेसर पुलिस ने स्वागतम होटल के कारिंदे की हत्या करने के एक अन्य आरोपी रवि सिंह पुत्र सुभाष चन्द वासी सुढपुर थाना शाहबाद जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की । यह जानकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र कर्ण गोयल ने दी ।
जानकारी देते हुए कर्ण गोयल ने बताया कि 10 अक्टूबर 2019 को अंशुल जसूजा वासी सैक्टर-13 कुरूक्षेत्र ने थाना सदर थानेसर को दी अपनी शिकायत में बताया था कि वह सैक्टर-13 का रहने वाला है और जी.टी. रोड पिपली से अम्बाला रोड पर उसका स्वागतम होटल है, जहां पर उसके करीब 20 कर्मचारी काम करते है। वह दिनांक 09 अक्तूबर 2019 की रात को समय करीब 12.15 बजे तक अपने होटल पर मौजूद था कि रात को 4-5 लडके होटल पर खाना खाने आये, जिन्होने शराब पी रखी थी और उन्होने खाना खा रहे थे। जब बेटर खाना देने आया तो इन्होंने झगडा करना शुरु कर दिया। उसने बीच बचाव किया व उनको जाने के लिये कह दिया जिनमें पंकज पुत्र पुरुषोतम दास वासी बजीदपुर व सुखबीर पुत्र पाला राम वासी पबनावा, उन लडकों में थे । वह जान से मारने की धमकी देकर मौका से चले गये ।
उसको करीब 8.30 बजे सूचना मिली कि करीब 20-25 लडको ने हथियारो सहित होटल पर हमला कर दिया। जिस सूचना पर वह होटल पहुंचा तो देखा कि होटल के शीशे, टीवी, डीवीआर प्रिन्टर, कैश कांउटर टुटे पडे थे । उसके होटल का कर्मचारी सुनील सिर में चोट लगने के कारण घायल अवस्था में पडा था व विजय टांगो मे चोट लगने के कारण घायल पडा था तो विजय ने मुझे बताया कि 20-25 लडके 6/7 गाडियों में आये जिनके हाथ में लोहे की राडे व डन्डे थे। जिन्होंने होटल में तोड फोड शुरु कर दी तो विजय ने उसको बताया कि जब वह सुनील ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उनमे से एक लडका बोला जो रात हमारे साथ पंगा लिया था उसका मजा चखाते है व कहा उनको जान से मार दो फिर एक लडके ने जान से मारने की नियत से लोहे की राड से सुनील के सिर पर गहरी चोटें पहुंचाई। उन्होंने उसको भी चोट पहुंचाई व होटल का नुकसान किया ।
वह लडके जाते समय डीवीआर व कैश अंदाजा 52 हजार रुपये मैनेजर मनजीत वासी रोपड से छीन कर ले गए थे। विजय व सुनील को ईलाज के लिये सरकारी अस्पताल कुरुक्षेत्र ले गये । जहां से सुनील को ज्यादा चोटें होने के कारण पीजीआई चण्डीगढ रैफर कर दिया था। जिसकी दिनांक 13 अक्तुबर 2019 को ईलाज के दौरान मौत हो गई थी। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-1 को सौंपी गई थी ।
अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर स्वागतम होटल में मारपीट व तोड़ फोड़ करने के चार आरोपियों को देवी लाल पार्क से गिरफ्तार कर लिया था। मामले में अब तक दीदार सिंह उर्फ दारी उर्फ फौजी वासी लोहरा, वजीर उर्फ रिंकू वासी लोहरा, प्रवीण उर्फ रोशन लाल वासी मुकर पुर व नरेंद्र वासी समानी, फुल कुमार, हरीश कुमार, पंकज, सुखबीर, वीरेंद्र उर्फ चिनू, अंकित रोहित पुत्र राजिन्द्र वासी बोडला व दिनेश पुत्र प्रेम नाथ वासी बीड मथाना व मनोज कुंडू पुत्र रामदिया वासी कैलरम जिला कैथल व आरोपी आशीश उर्फ आशु पुत्र नरेश कुमार वासी सुभाष गली थानेसर, दिनांक 22 अक्तूबर 2021 को आरोपी कश्मीर सिंह उर्फ कश्मीरा उर्फ नुनिया वासी डेरा कल्लर माजरा थाना चीका जिला कैथल, दिनांक 25 नवम्बर 2021 को आरोपी राकेश उर्फ गोल्डी पुत्र अमरनाथ वासी बीड मथाना, दिनांक 29 नवम्बर 2021 को आरोपी प्रवीन कुमार पुत्र सुखदेव सिंह वासी बोहली व प्रताप उर्फ रोकी पुत्र निर्मल सिंह वासी सुढपुर सहित कुल 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था । मामले की जांच बाद में थाना सदर थानेसर को भेजी गई ।
18 फरवरी 2022 को थाना सदर थानेसर के प्रभारी निरीक्षक मलकीत सिंह के मार्ग निर्देश में उप निरीक्षक प्रदीप कुमार, सहायक उप निरीक्षक तेजबीर सिंह व सिपाही बीरबल की टीम ने मामले में जांच करते हुए मामले में शामिल एक अन्य आरोपी रवि सिंह पुत्र सुभाष चन्द वासी सुढपुर थाना शाहबाद जिला कुरुक्षेत्र को प्रोडक्शन वांरट पर लेकर अदालत के आदेश से 01 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया । आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयोग किया गया डंडा बरामद कर लिया । आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया ।