Home haryana इनसो ने धूमधाम से मनाया दिग्विजय चौटाला का जन्मदिवस

इनसो ने धूमधाम से मनाया दिग्विजय चौटाला का जन्मदिवस

by ND HINDUSTAN
0 comment


प्रदेश भर में रक्तदान, हवन यज्ञ, पौधारोपण, खेलकूद प्रतियोगिता व सामाजिक कार्य करके की अपने नेता की लंबी उम्र की कामना

न्यूज डेक्स संवाददाता

चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी के छात्र संगठन इनसो ने प्रदेश भर में जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला का जन्मदिवस धूम धाम से मनाया। इनसो कार्यकर्ताओं ने प्रदेशभर में हवन यज्ञ, खेलकूद प्रतियोगिता, पौधरोपण व अन्य सामाजिक कार्य करके अपने नेता की लंबी उम्र की कामना की। दिग्विजय चौटाला के जन्मदिवस के अवसर पर इनसो कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।इस कड़ी में जहां रोहतक में जेजेपी जिलाध्यक्ष बलवान सुहाग व इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल की मौजूदगी में हवन यज्ञ व पौधारोपण कर, झज्जर में केक काटकर व लड्डू बांटकर, अंबाला में पौधारोपण करके, गुड़गांव में गायों को गुड़ डालकर, जींद में गरीबों को फल व वस्त्र वितरण कर दिग्विजय चौटाला का जन्मदिवस मनाया गया।

वहीं करनाल में गायों को गुड़ खिलाकर व अनाथालय में बच्चो के साथ केक काटकर और फल वितरण कर, रेवाड़ी में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कर, सोनीपत व पानीपत में गरीबों को फल वितरित कर जन्मदिवस को मनाया गया। वहीं दादरी में पौधारोपण और केक काटकर, कैथल में पौधारोपण कर दिग्विजय चौटाला की लम्बी उम्र की कामना की गई। वहीं इनसो कार्यकर्ताओं ने यमुनानगर में हवन यज्ञ कर, भिवानी में रक्तदान शिविर लगाकर व फरीदाबाद में अनाथालय में फल वितरित कर अपने नेता का जन्मदिन मनाया और उनकी लंबी उम्र की कामना की।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?