Home Kurukshetra News चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैली की अध्यक्षता में पुनर्गठित संक्रमण नियंत्रण समिति की बैठक

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैली की अध्यक्षता में पुनर्गठित संक्रमण नियंत्रण समिति की बैठक

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र,18 सितंबर। लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल के नए भवन में ऑपरेशन थिएटर, एसएनसीयू और प्रसव कक्ष में हर चौथे महीने संक्रमण की जांच के लिए स्वैब कल्चर के सैंपल अंबाला छावनी के सिविल अस्पताल में भेजे जाएंगे। यह जानकारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र ममगाईं शैली ने आज अस्पताल में पुनर्गठित संक्रमण नियंत्रण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।       

उन्होंने बताया कि अस्पताल में पुनर्गठित इस समिति में आवासीय चिकित्सा अधिकारी डॉ० श्याम सुंदर अरोड़ा ,वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मेजपाल, जिला गुणवत्ता प्रबंधक डॉक्टर प्रिया गुप्ता, मेट्रन  राजकौर, आउटसोर्सिंग सुपरवाइजर पवन शर्मा और श्यामलाल को शामिल किया गया है। अस्पताल में विनाशकारी जीवों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर यह फैसला किया गया किसके लिए सिविल सर्जन को टेंडर के लिए पत्र लिखा जाएगा। अग्नि सुरक्षा अधिकारी को आदेश दिया गया कि वह आग बुझाने की मशीनों और उपायों के बारे में अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों और अधिकारियों को प्रशिक्षण दे।

डॉक्टर शैली ने बताया सिस्टर के. सिंह और आउटसोर्सिंग सुपरवाइजर पवन शर्मा व श्यामलाल को आदेश दिए गए कि वे नियमित रूप से अस्पताल व परिसर में स्वच्छता की नियमित जांच करें और उसका रिकॉर्ड बनाएं। डॉ ममगाईं ने चेताया कि यदि स्वास्थ्य विभाग के आदेशों की पालना नहीं की गई तो ऐसे कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?