Home Kurukshetra News कुरुक्षेत्र में कोरोना के 135 नये केस, दो की मौत

कुरुक्षेत्र में कोरोना के 135 नये केस, दो की मौत

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र,18 सितंबर। जिला कुरुक्षेत्र में शुक्रवार को कोरोना के 135 नये केस सामने आए हैं,जबकि कोरोना पाजिटिव दो लोगों की मौत हो गई। जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र से 128 मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 135 नए केस सामने आए है और 2 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो गई है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 2658 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है।

अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 64308 में से 59022 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने शक्रवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 135 नए केस सामने आएं है और कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से 128 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट नेगटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना पाजिटिव 2 मरीजों की मृत्यु हो गई है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में दिसम्बर माह से लेकर अब तक कुल 3094 लोग आए है, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 745 व्यक्तियों को होम क्वांरटाईन किया गया है।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 64308 में से 59022 सैम्पल की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। इस जिले में अब तक 4420 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 2658 सैम्पलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी वह सभी 2658 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 72 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 1690 एक्टिव केस है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?