Home haryana पूर्वांचल समाज के लोगों ने पारिवारिक पर्यावरण संरक्षण होली मिलन समारोह में जमकर खेली होली

पूर्वांचल समाज के लोगों ने पारिवारिक पर्यावरण संरक्षण होली मिलन समारोह में जमकर खेली होली

by ND HINDUSTAN
0 comment

कुरुक्षेत्र में पूर्वांचल समाज द्वारा पारिवारिक पर्यावरण संरक्षण होली मिलन समारोह का आयोजन 

भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के अनुसार पूर्वांचल समाज द्वारा एकता होली मिलन समारोह आयोजित 

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। श्री पूर्वांचल छठ पर्व महासभा द्वारा हर त्योहार की भांति होली के अवसर पर कुरुक्षेत्र के सेक्टर 8 कम्युनिटी सेंटर में पारिवारिक पर्यावरण संरक्षण होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। संस्था के प्रमुख व्यवस्थापक सुनील राय ने बताया कि संस्था का प्रयास रहता है कि पूरे समाज को साथ लेकर भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के अनुसार हर त्योहार एवं कार्यक्रम आयोजित किया जाए। होली के अवसर पर भी ऐसा ही किया गया। राय ने बताया कि भव्य पारिवारिक पर्यावरण संरक्षण होली मिलन समारोह में जहां फूलों के साथ जमकर होली खेली गई।

वहीं होली खेलने से पूर्व कलाकारों द्वारा होली की मस्ती से भरपूर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हर कोई झूमने को मजबूर हो गया। इसके उपरांत पूर्वांचल समाज के लोगों ने इक्कठे प्रीतिभोज किया। इस अवसर पर संस्था के राजीव राय, प्रमोद पांडेय, देवेंद्र यादव, दिनेश कुमार, उमेश साहनी, राम पवित्र, मनोज यादव, राजेश गुप्ता, श्याम भगत, सुनील शर्मा, ओमप्रकाश, महेंद्र, श्याम बचन, मनोज ठेकेदार, अनिल झा, राम मिलन, राजदेव, रिंकू शाक्य, रबिका सिंह, आनंदवर्धन, रोहित, रंजय, बंटी राजपूत, लाल बाबू, सुभाषचंद्र व मोनिका सहित पूर्वांचल समाज के लोगों के लोगों ने बड़ी संख्या में होली के कार्यक्रम में भागेदारी की। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?