Home haryana हाइफा की पांच दिवसीय थियेटर वर्कशॉप शुरू, राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार से सम्मानित फ़िल्म निर्देशक संदीप शर्मा ने सिखाए अभिनय के गुर

हाइफा की पांच दिवसीय थियेटर वर्कशॉप शुरू, राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार से सम्मानित फ़िल्म निर्देशक संदीप शर्मा ने सिखाए अभिनय के गुर

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

रोहतक। प्रख्यात बॉलीवुड अभिनेता यशपाल शर्मा के मार्गदर्शन में कार्य कर रही हरियाणवी इनोवेटिव फ़िल्म एसोसिएशन (हाइफा) व  पठानिया वर्ल्ड कैंपस रोहतक के संयुक्त तत्वावधान में  पांच दिवसीय नाटक कार्यशाला (थिएटर वर्कशॉप) आज यहां पठानिया वर्ल्ड कैंपस में शुरू हो गई। कार्यशाला के पहले दिन राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार से सम्मानित ‘सतरंगी’ से चर्चा में आए फ़िल्म निर्देशक संदीप शर्मा ने बच्चों को अभिनय के गुर सिखाए। उन्होंने कहा कि एक अच्छा एक्टर बनने के लिए अपने आसपास के माहौल को ही नहीं, खुद को भी गंभीरता से ऑब्ज़र्व करना चाहिए। इसके अलावा एक अच्छे अभिनेता में नकल करने का गुण भी होना चाहिए। वह धैर्यवान, अनुशासन प्रिय, चौकन्ना, आत्मविश्वासी, हमेशा सीखने को आतुर हो तथा उसमें खुद को सम्प्रेषित (कम्युनिकेट) करने की क्षमता हो। उन्होंने एक्टिविटीज़ के माध्यम से इन सब गुणों को प्रदर्शित भी करवाया। 

इस दौरान जब संदीप शर्मा ने बच्चों से एक्टिंग सीखने का कारण जानना चाहा तो बच्चों ने बताया कि वे बेहतर इंसान बनने, लोगों की सोच बदलने, खुद को जानने, समाज और सामाजिक समस्याओं को समझने तथा मज़ा लेने के लिए नाटक सीखना चाहते हैं। शर्मा ने कहा कि हम जितना फील करेंगे, उतनी ही बेहतर एक्टिंग कर पाएंगे। बीच-बीच में कार्यशाला संयोजक सुजाता और अविनाश सैनी ने भी बच्चों की छुपी हुई प्रतिभा को बाहर निकालने के लिए व्यक्तिगत और सामूहिक गतिविधियां करवाईं। उन्होंने कंसन्ट्रेशन, स्पेस और इम्प्रोवाइजेशन की एक्सरसाइज करवाईं, जिनका प्रतिभागियों ने खूब मजा लिया। कार्यक्रम संयोजिका नीतू सेठी ने भी अपने अनुभव रखे। इस थिएटर वर्कशॉप में 40 बच्चों ने भाग लिया और डायरेक्टर संदीप शर्मा  ने नाटक की आधारभूत बारीकियों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला और बच्चों से नाटक विधा की लघु झलकियां भी करवाई। यह थियेटर वर्कशॉप 19 मार्च से 24 मार्च तक आयोजित की जाएगी।


इससे पूर्व प्रख्यात हास्य अभिनेता जनार्दन शर्मा, अंशुल पठानिया, संदीप शर्मा और रंगकर्मी विश्वदीपक त्रिखा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। अंशुल पठानिया ने उद्घाटन वक्तव्य रखते हुए कहा कि अच्छा और संवेदनशील इंसान बनने के लिए बच्चों का  कला, और खासतौर पर नाटक से जुड़ना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि पठानिया स्कूल इस तरह के प्रयासों में आगे भी हमेशा तैयार रहेगा। उन्होंने थियेटर वर्कशॉप का आयोजन करने के लिए हाईफा का धन्यवाद किया। जनार्दन शर्मा, अध्यक्ष, हाइफा ने कहा कि प्रतिभा सब में होती है, बस उसे बाहर लाने और निखारने की आवश्यकता होती है। इसमें इस तरह की कार्यशालाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस मौके पर विख्यात रंगकर्मी व कार्यक्रम के मुख्य पर्यवेक्षक विश्व दीपक त्रिखा, लेखक सुशील सैनी, सुजाता रोहिल्ला, नरेश वत्स, अविनाश सैनी, सुनील अत्री भी उपस्थित रहे।  

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?