Home haryana जयनारायण शर्मा एडवोकेट को बनाया गया श्रीब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा का मुख्य सलाहाकार

जयनारायण शर्मा एडवोकेट को बनाया गया श्रीब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा का मुख्य सलाहाकार

by ND HINDUSTAN
0 comment

सीता देवी तथा चंद्रकांता शर्मा को महिला प्रतिनिधि के तौर पर संरक्षक मंडल में किया गया शामिल 

जयनारायण शर्मा 14 वर्ष तक सभा के प्रधान और संरक्षक पद पर रहे,अब सभा के मुख्य सलाहाकार

संरक्षक मंडल तथा विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची भी की गई जारी 


न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। श्रीब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा ने जयनारायण शर्मा एडवोकेट को सभा का आगामी तीन वर्ष के लिए मुख्य सलाहाकार नियुक्त किया है। इसी के साथ-साथ सभा ने संरक्षक मंडल व कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची भी जारी की है। यह सभी नियुक्तियां आगामी तीन वर्ष के लिए की गई है। उल्लेखनीय है कि जयनारायण शर्मा लगभग 14 वर्ष तक सभा के प्रधान रहे हैं और उसके बाद सभा के संरक्षक पद पर रहे। निवर्तमान में भी जयनारायण शर्मा सभा के मुख्य सलाहाकार हैं। 

सभा के प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा ने बताया कि संरक्षक मंडल में जयप्रकाश आश्री, वेदप्रकाश भारद्वाज, आरडी शर्मा, कृष्ण कुमार कौशिक एडवोकेट, पंडित श्रीप्रकाश मिश्रा, बालकिशन सिखोले, ओम प्रकाश रीतवाल, डा. सतदेव, राजेंद्र जोशी, ज्ञान पराशर, अमर सिंह शर्मा एडवोकेट, जगन्नाथ अत्री, सुभाष शर्मा रतगल एडवोकेट, डा. रूप कुमार शर्मा, मनमोहन शर्मा सांघी, रामकुमार गौतम, श्यामा चरण वशिष्ठ, अशोक भारद्वाज एडवोकेट, अशोक कौशिक एडवोकेट, विजय शर्मा कुक्की, ओम गोपाल शर्मा, पूर्व पार्षद नरेंद्र शर्मा, विनय मोहन आश्री एडवोकेट, सीता देवी धर्मपत्नी स्वर्गीय अमरनाथ शर्मा, चंद्रकांता शर्मा धर्मपत्नी स्वर्गीय प्यारे लाल शास्त्री, कुलदीप शर्मा गोल्डी, सुरेश कुमार सांघी तथा रविंद्र शर्मा काका को शामिल किया गया है ।

उन्होंने बताया कि सभा की कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में एमके मौद्गिल, आचार्य बलराम गौतम, राजेश्वर कौशिक, अलकेश मौद्गिल, मनोज वशिष्ठ एडवोकेट, बृजभूषण शर्मा प्रेमी, देवेंद्र सहाय, सौरभ शर्मा एडवोकेट, डा. विजय शर्मा, राजेश शांडिल्य, ऋषभ वत्स, डा. राममेहर अत्री, राजकुमार पांडा, पवन शर्मा लीला, रामराज ज्योतिषी, पीयूष वशिष्ठ, हरीश कुमार गोंदिया, राजकुमार शर्मा काला, प्रदीप भारद्वाज, मनमोहन शर्मा सुपुत्र मंघेश शर्मा, सतीश शर्मा जगीरदार, पंकज शर्मा चोचड़ा, डा. अशोक वशिष्ठ, पवन आश्री, राजीव शर्मा अच्चू, राजकुमार वत्स, अशोक रीतवाल, श्याम सुंदर शम्मी, मुकेश शर्मा, धर्मेंद्र भार्गव, विक्रम शर्मा को शामिल किया गया है। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?