Home Kurukshetra News सर्वखाप पूरे हिंदुस्तान में महिलाओं का संगठन खड़ा करेगी-डा.दहिया

सर्वखाप पूरे हिंदुस्तान में महिलाओं का संगठन खड़ा करेगी-डा.दहिया

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र,23 सितंबर। लाडवा के गांव जालखेड़ी से रीना रानी को गांव की सर्वखाप महिला महापंचायत की अध्यक्ष बनाया गया है। ज्ञात रहे कि सर्व जातिय सर्व खाप महिला विंग ने अपना संगठन बनाना शुरु किया हुआ है। पूरे हिंदुस्तान से महिलाएं जुड़ रही है उन्हें वट्सअप ग्रुप से जोड़ कर संगठित किया जा रहा है। इनमें राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा के ग्रुप बना कर जोड़ा जा चुका है। हरियाणा से हर जिले में संगठन खड़ा किया जा रहा है, जिसमें अब तक यमुनानगर ,करनाल, अंबाला, कुरुक्षेत्र, पानीपत, रोहतक ,फरीदाबाद ,गुडगांव, हिसार ,फतेहाबाद ,सोनीपत, जींद, पंचकूला, कैथल, झज्जर जिलों के ग्रुप बन चुके है। 

सर्वखाप महापंचायत की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष दहिया  ने बताया कि सर्वखाप पूरे हिंदुस्तान में महिलाओं का संगठन खड़ा कर रही है, क्योंकि आए दिन महिलाओं के ऊपर अत्याचार हो रहा है। देश के सामने बेटियों की सुरक्षा सबसे अहम मुद्दा है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना बेहद महत्वपूर्ण है ताकि महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हो सके। डॉ संतोष दहिया ने कहा कि नारी के समृध होने से ही देश समृद्ध हो सकता है इसलिए नारी को शिक्षक करना अति आवश्यक है। इसलिए हर गांव में महिला प्रधान बनाई जा रही हैं ताकि उनके हुनर को तराश कर उन्हें मार्किट में जगह मिल सके ताकि वो आर्थिक रूप से मजबूत हो सकें।

इसी कड़ी में आज लाडवा के जालखेड़ी गांव से रीना रानी को अध्यक्ष चुना गया है।गॉव की महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन सिखा कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का काम शुरु किया जा रहा है। गांव की ही बेटी मीना रानी ने सभी को फ्री में सिलाई सिखाने की जिम्मेदारी ली है। डॉ संतोष दहिया ने बताया कि महिलाओं में कुछ कर गुजरने के जज़्बात हैं और उनमें कुछ सीखने की ललक साफ दिखाई दी इसे देखकर गांव में सिलाई सेंटर खोलने की योजना बनाई गई। जल्द ही  फ्री सिलाई सेंटर का उद्घाटन किया जाएगा।

इस अवसर पर रजनीश रानी, कमलजीत कौर,सुनीता रानी, कृष्णा देवी, सत्या रानी, मामो देवी, विजय भारती, जसविंदर कौर, ममता रानी,उमा रानी ,कोमल रानी, सुनीता रानी, कमलेश देवी, बबली देवी, भरती देवी, राजेश रानी, रानी देवी आदि सैकड़ो महिलाएं मौजूद थी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?