Home haryana डॉक्टरों की मांग न मान कर कृष्ण भगवान का अपमान कर रही है सरकार- नवीन जयहिंद

डॉक्टरों की मांग न मान कर कृष्ण भगवान का अपमान कर रही है सरकार- नवीन जयहिंद

by ND HINDUSTAN
0 comment

डॉक्टर ही भगवान का रूप- जयहिंद

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे भावी चिकित्सकों को समर्थन देने नवीन जयहिन्द कुरुक्षेत्र धरनास्थल पहुंचे। उन्होंने चिकित्सको की मांगों को जायज ठहराते हुए बताया कि विद्यार्थी छात्रवृत्ति और इंटर्नशिप भत्ता बढ़ना चाहिए। साथ ही जयहिन्द ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार जल्द से जल्द इन विद्यार्थियों की मांगों को माने वरना हम अपना हक लेने के लिए एक बड़ा आंदोलन करने को तैयार है। जयहिन्द के साथ भावी चिकित्सको ने मांगे पूरी न होने तक आर पार की लड़ाई का ऐलान किया।

जयहिन्द ने बताया यहां यूनिवर्सिटी के नाम पर किसी प्रकार की कोई सुविधा नही है। जिस तरह से एक यूनिवर्सिटी में विकास कार्य होने चाहिए उस तरीके से यह कुछ नही हो रहा। सरकार जानबूझकर इस आयुर्वेदिक यूनिवर्सिटी को बर्बाद करना चाहती है। जयहिन्द ने बताया यह सरकार के लिए बहुत ही शर्म की बात है कि पहले भी अपनी लंबित मांगो को लेकर भावी चिकित्सक जूतों पर पॉलिश करके अपना विरोध प्रदर्शन कर चुके है। और अब सभी चिकित्सक व अन्य विद्यार्थी पिछले चार दिन से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं, लेकिन आयुष विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई ठोस आश्वासन अभी तक नहीं दिया गया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?