कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के आदेशानुसार सोशोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विजेन्द्र सिंह को सोशोलॉजी विभाग का विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। लोक सम्पर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि डॉ. विजेन्द्र सिंह 5 मई से सोशोलॉजी विभाग के अध्यक्ष होंगे।उन्होंने बताया कि डॉ. विजेन्द्र सिंह एकेडमिक कौंसिल तथा फैकल्टी ऑफ सोशल साईंस के सदस्य होंगे तथाा बोर्ड ऑफ स्टडीज़ के चैयरपर्सन भी होंगे।