Home haryana खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की मेजबानी के लिए हरियाणा तैयार, 4 से 13 जून 8 हजार से अधिक एथलीट लेंगे भाग

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की मेजबानी के लिए हरियाणा तैयार, 4 से 13 जून 8 हजार से अधिक एथलीट लेंगे भाग

by ND HINDUSTAN
0 comment

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 हरियाणा के लिए कई मायनों में होगा खास

मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव ने की खेलो इंडिया यूथ गेम्स – 2021 की तैयारियों के संबंध में बैठक

न्यूज डेक्स हरियाणा

चंडीगढ़।हरियाणा में होने जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 हरियाणा के लिए कई मायनों में खास होंगे। एक ओर जहां 8,000 से अधिक एथलीट इन खेलों में भाग लेंगे तो वहीं खेल के क्षेत्र में विश्व मानचित्र पर स्थापित हरियाणा की पहचान और पुख्ता होगी । हरियाणा सरकार द्वारा इस भव्य आयोजन को प्रतिभागियों और दर्शकों दोनों के लिए यादगार बनाने के लिए अथक प्रयास किए जा रहे हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने आज खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की तैयारियां के संबंध में विभिन्‍न हितधारकों और अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हरियाणा की मेज़बानी में रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 में प्रतिभागियों और दर्शकों दोनों के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी को भी कोई समस्या न आए।  

डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि 7 मई को पंचकूला में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का भव्य लॉन्च कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें केंद्रीय खेल एवं युवा मामले मंत्री अनुराग ठाकुर और मुख्यमंत्री मनोहर लाल शिरकत होंगे। इनके अलावा केंद्र व राज्य सरकारों के कई गणमान्य व्यक्तियों की भी गरीमामयी उपस्थिति रहेगी। उन्होंने बताया कि इस लॉन्च कार्यक्रम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का शुभंकर और लोगो भी लॉन्च किया जाएगा।

डॉ. अमित अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन खेलों के सफल आयोजन के लिए सभी प्रस्तावित कार्यक्रमों की विस्तृत समयरेखा तैयार की जानी चाहिए। शहर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों व खेल परिसरों, जहां ये खेल आयोजित किए जाएंगे, वहां शुभंकर या अन्य आकर्षक प्रतीक चिन्हों के साथ सेल्फी पॉइंट बनाए जाएंगे। इसके अलावा ग्राफिटी वॉल भी स्थापित की जाएंगी, ताकि दर्शक इस आयोजन की अद्भुत यादें अपने साथ वापिस ले जा सकें।

उन्होंने कहा कि 4 जून से 13 जून, 2022 तक होने वाले प्रत्येक खेल आयोजन में प्रसिद्ध लोक कलाकारों को प्रस्तुति देने के लिए विशेष निमंत्रण भेजा जाएगा। ये लोक कलाकार हरियाणा की कला एवं संस्कृति को प्रतिबिम्बित करेंगे। इसके अलावा, खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 को बढ़ावा देने के लिए एक वाहन, जिस पर मशाल व शुभंकर लगा होगा, प्रदेशभर का दौरा करेगा।

मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव ने कहा कि विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से प्रत्येक हितधारक इस भव्य आयोजन में स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय के छात्रों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करे।’खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021′ का आयोजन संयुक्त रूप से राज्य सरकार और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है।

इस भव्य आयोजन में 25 तरह के खेल होंगे, जिनमें पांच पारंपरिक खेल जैसे गतका, कलारीपयट्टू, थांग-ता, मलखम्ब और योगासन शामिल हैं। ये खेल आयोजन पांच स्थानों पंचकूला, अंबाला, शाहबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे। बैठक में खेल विभाग के निदेशक पंकज नैन, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) अमन कुमार सहित खेल और जनसंपर्क विभाग के ‌वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), के सचिव रोहित भारद्वाज भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?