Home Kurukshetra News हरियाणा के राज्यपाल ने करनाल में पीएचसी का किया दौरा

हरियाणा के राज्यपाल ने करनाल में पीएचसी का किया दौरा

by ND HINDUSTAN
0 comment

डॉक्टरों व पैरा मेडिकल स्टॉफ से किया आह्वान स्वास्थ्य सेवाओं को बनाएं और बेहतर

एनडी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़ । हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने शुक्रवार को करनाल जिला के खरकाली गांव (मधुबन) के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का दौरा किया। उन्होंने पीएचसी द्वारा प्रदत्त सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली और इन्हें बेहतर बताया। उन्होंने सभी डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ से आह्वान किया कि वे स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए कार्य करें।

राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष शुक्रवार शाम गांव खरकाली की पीएचसी पहुंचे। उन्होंने डिस्पेंसरी के ओपीडी रजिस्टर और वहां उपलब्ध दवाओं की जानकारी ली। पीएचसी में इलाज के लिए आए टीबी मरीजों से बात की और दो मरीजों को पोषण किट भी वितरित की। होम्योपैथी डॉक्टर से प्रारंभिक स्तर पर रोगी का इलाज करने के तरीके और टीबी रोगियों को अच्छे ढंग से इलाज करने को कहा। उन्होंने वैक्सीन कक्ष में रखी दवाओं व डीप-फ्रिजर के तापमान को भी जांचा। पीएचसी के सब-सेंटर में मौजूद पैरा मेडिकल स्टाफ से टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं व बच्चों की देखभाल, परिवार नियोजन आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन कक्ष, प्रसवोत्तर वार्ड, आयुष कक्ष, दंत चिकित्सक कक्ष, पट्टी व टीकाकरण कक्ष, पुरूष वार्ड का भी दौरा किया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?