Home Kurukshetra News श्रीब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा ने अक्षय तृतीय पर किया भगवान गौरी शंकर मंदिर का शिलान्यास

श्रीब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा ने अक्षय तृतीय पर किया भगवान गौरी शंकर मंदिर का शिलान्यास

by ND HINDUSTAN
0 comment

धार्मिक स्थलों के निर्माण से मजबूत होता है सामाजिक तानाबाना- विधायक रामकुमार कश्यप

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र।श्रीब्राह्मण एवं तीर्थोंद्धार सभा द्वारा भगवान श्री परशुराम जयंती के अवसर पर धर्मनगरी के सेक्टर आठ में भगवान गौरी शंकर मंदिर के निर्माण के लिए वेदपाठी ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन और शिलान्यास कराया। मंदिर का शिलान्यास सेक्टर आठ निवासी इंद्री के विधायक राम कुमार कश्यप ने किया।वहीं थानेसर के विधायक सुभाष सुधा ने 21 लाख रुपये और विधायक रामकुमार कश्यप ने सभा की विकासात्मक गतिविधियों के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।

इस अवसर पर सभा के मुख्य सलाहाकार जयनारायण शर्मा,प्रसिद्ध कथा वाचक शुकदेवाचार्य संरक्षक श्रीप्रकाश मिश्रा,केके कौशिक,जिला शिक्षाधिकारी अरुण शर्मा, डा.सतदेव,सुभाष शर्मा रतगल,ज्ञान पाराशर,रामकुमार गौतम,विजय शर्मा कुक्की,नरेंद्र शर्मा निंदी,बालकिशन सिखोले, अमर सिंह शर्मा,सीता देवी, नव निर्वाचित प्रधान श्याम सुंदर तिवारी,प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा, पृथ्वीनाथ गौतम,चंद्रप्रकाश शर्मा,यशपाल शर्मा, डा.विजय शर्मा,शिव शक्ति सेवा मंडल के प्रधान एमके मौद्गिल, श्यामचरण वशिष्ट, अनिरुद्ध शर्मा हनी, मंगेश्वर शर्मा, चंद्रप्रकाश मोनू, रविप्रकाश सोनू, डॉ प्रशोतम शास्त्री, कुलदीप शर्मा गोल्डी,पूर्व प्रधान जलेश शर्मा सहित सेक्टर आठ के अनेक गणमान्य व्यक्तियों और महिलाएं उपस्थित रहीं। 

अपने संबोधन में मुख्यातिथि रामकुमार कश्यप ने भगवान परशुराम को नमन करते हुए कहा कि मंदिरों का निर्माण आज के तनाव भरे माहौल बहुत आवश्यक है। सेक्टर आठ में मंदिर की बहुत आवश्यकता थी,इस पुण्य कार्य को ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा द्वारा शुरु करना सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि मंदिर में जाने से तनाव मुक्त होता है और आने वाली पीढ़ी को सनातन परंपराओं का ज्ञान होता है।भौतिकवाद के इस युग में मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए मंदिरों का निर्माण बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मंदिरों के निर्माण सामाजिक ढांचा और मजबूत होता है।उन्होंने कहा कि आज के युग में व्यक्ति का धार्मिक होना आवश्यक है।

कश्यप ने कहा कि ब्राह्मण समाज का आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहा है और आज वह जिस पद पर हैं,उसमें ब्राह्मण समाज का विशेष योगदान है। कश्यप ने कहा कि श्रीब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा नगर के प्रतिष्ठित प्राचीन मंदिरों का प्रबंधन संभाल कर सुचारु रुप से चला रही है। इसी के साथ साथ धर्मनगरी में आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए सभा द्वारा विभिन्न प्रकार की सु​विधाओं से परिपूर्ण चार धर्मशालाओं का संचालन भी बाखूबी किया जा रहा है। इतना ही नहीं सनातन परंपरा का ज्ञान आने वाली पीढ़ी को कराने के लिए सभा ने कर्मकांड की विद्या देने के लिए संस्कृत वेदपाठशाला भी संचालित की जा रही है।

उन्होंने सभा को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी मंदिर के निर्माण में वह निजी तौर सहयोगी रहेंगे। सभा के मुख्य सलाहाकार जयनारायण शर्मा ने मुख्यातिथि व अन्य अतिथियों का स्वागत किया।उन्होंने बताया कि गौरीशंकर मंदिर में भगवान शिव और पार्वती के साथ साथ शिव परिवार,श्रीराम दरबार,श्रीराधा कृष्ण,दुर्गामाता, हनुमान जी और क्षेत्र पाल दादा खेड़ा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। मंदिर निर्माण के लिए सेक्टर आठ वासियों से अपील की करते हुए कहा कि इस पुण्य कार्य में सहयोग देकर भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सेक्टर आठ के निवासियों के परामर्श से 21 सदस्यीय मंदिर निर्माण समिति का गठन किया जाएगा।

इस अवसर पर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक भारद्वाज,मनोज कौशिक,सौरभ दत्त शर्मा, राजेश शांडिल्य,बार के वर्तमान सचिव विक्रम शर्मा,अनिरुद्ध शर्मा हन्नी,मुकेश जोशी,रवि शर्मा, नितिन भारद्वाज लाली, केएल बठला,राष्ट्रीय हिंदू संगठन के जिला विस्तारक मनोज भारद्वाज,सतबीर शर्मा,आचार्य नरेश,नितिन शर्मा, सतीश शर्मा,वीरेंद्र शौरी, अविनाश शर्मा,कृष्णलाल शर्मा,धर्मपाल शर्मा,चिरंजीलाल शर्मा,अनिल देवगण,वेदप्रकाश पाई और सतपाल,  योगेश शर्मा, वरुण गुप्ता,सुशील चित्रा, पवन कुमार लीला, अश्वनी रीतवाल सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस अवसर मंदिर निर्माण के लिए नगद राशि और निर्माण सामग्री दिल खोल कर भेंट की।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?