दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि “देशवासियों को परशुराम जयंती की ढेरों बधाई। भगवान परशुराम दया और करुणा के साथ ही अपने शौर्य और पराक्रम के लिए पूजनीय हैं। वहीं प्रधानमंत्री ने अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने यह भी मंगल कामना की कि यह विशेष दिन सभी लोगों के जीवन में समृद्धि लाए।