Home haryana भारत विकास परिषद रोहतक शाखा के 35 वें स्थापना दिवस पर सम्मान समारोह हुआ आयोजित

भारत विकास परिषद रोहतक शाखा के 35 वें स्थापना दिवस पर सम्मान समारोह हुआ आयोजित

by ND HINDUSTAN
0 comment

रोहतक शाखा भारतीय संस्कृति का है अनूठा संगम :शाखा अध्यक्ष लोकेश जैन  

न्यूज डेक्स संवाददाता

रोहतक।बुधवार को  रामनगर स्थित शिक्षा भारती स्कूल में भारत विकास परिषद रोहतक शाखा ने अपना 35 वा स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर मध्य प्रांत संगठन सचिव नरेश जैन, शाखा अध्यक्ष लोकेश जैन ,शाखा सचिव विक्रांत शर्मा, शाखा कोषाध्यक्ष नवीन गोयल व शाखा महिला संयोजिका नीलम सहगल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में 35 सालों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया व सभी पूर्व पदाधिकारियों को अंग वस्त्र व पर्यावरण के प्रतिक पौधा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर राष्ट्रीय चेयरमैन संस्कार चंद्रसेन जैन ने कहा कि किसी भी संस्था का स्थापना दिवस मनाने पर अलग खुशी की अनुभूति होती है। रोहतक शाखा में समाज सेवा में अपनी अलग पहचान बनाई है।

सुरेश बंसल ने कहा कि रोहतक शाखा संस्कारों पर आधारित अपना कार्य कर रही है। रोहतक शाखा ने एक अलग मुकाम हासिल किया है। देवेंद्र गोयल कहा कि हमें समय का सदुपयोग करते हुए  कुछ समय समाज सेवा में लगाए तो  हमारे कर्म सुधर सकते हैं। शाखा अध्यक्ष लोकेश जैन ने कहा कि भारत विकास परिषद रोहतक शाखा का भारतीय संस्कृति का अनूठा संगम है। आज हमें आने वाली युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से अवगत कराने की जरूरत है। अगर हम अपनी पहचान भूल गए तो यह हमारे लिए बहुत बड़ा नुकसान होगा। मंच का संचालन आनंद कुमार गर्ग ने किया इस मौके पर आदिश जैन ,शमशेर प्रकाश गोयल, विजय जैन, रमन गुप्ता ने भी अपना वक्तव्य दिया। सम्मानित होने वालों में मुख्य रूप से  देवेंद्र गोयल, आदिशजैन  , सुरेश बंसल ,राजेश कत्याल, डॉ अशोक बंसल,शमशेर प्रकाश गोयल,अशोक कुमार गुप्ता,अरुण कुमार जैन ,आनंद कुमार गर्ग,डॉ सुरेश सिंघल,चंद्र सेन जैन,डॉ हरबंस लाल अग्रवाल,दिनेश बिंदल,रमन गुप्ता,विजय जैन, संजय भाटिया , रमेश नागपाल मुख्य रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?