Home haryana वो कागज की कश्ती, गांव के तालाब का पानी-सीएम मनोहर लाल को याद आई मास्टर जी की कहानी

वो कागज की कश्ती, गांव के तालाब का पानी-सीएम मनोहर लाल को याद आई मास्टर जी की कहानी

by ND HINDUSTAN
0 comment

जीवन की अच्छी घटनाओं का स्मरण कर आगे बढ़े विद्यार्थी :- मुख्यमंत्री मनोहर लाल

अपने मुख्य अध्यापक लद्दाराम को किया याद- कहा, शायद उन द्वारा सुनाई गई कहानियों की वजह से ही यहां तक पहुंचा

मुख्यमंत्री के मन-मस्तिष्क पर एक-एक करके उबरी बचपन की यादें- चाचा किशोरी लाल की शादी व दूसरी कक्षा की परीक्षा का सुनाया संस्मरण

न्यूज डेक्स संवाददाता

रोहतक।मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्राचीन समय में अध्यापक व विद्यार्थियों में स्नेह का रिश्ता होता था तथा घर परिवार जैसा वातावरण होता था। अध्यापक विद्यार्थियों का पढ़ाई के मामलें में पूर्ण मार्गदर्शन करते थे तथा उन्हें घर के सदस्यों की तरह स्नेह करते हुए अच्छे संस्कार देते थे। वर्तमान समय में इसमें काफी बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि आज भी पहले की तरह अध्यापक विद्यार्थी में रिश्ता होना चाहिए। कार्यक्रम में 223 विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किये गए।मुख्यमंत्री मनोहर लाल बनियानी गांव के राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय परिसर में बच्चों के साथ अपना 69वां जन्मदिन मनाने के दौरान विद्यार्थियों से संवाद कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे गांव में मुख्यमंत्री नहीं बल्कि मनोहर लाल बनकर आये है। बचपन में उनकी दादी घर में उन्हें मन्नु के नाम से पुकारती थी। मुख्यमंत्री ने विद्यालय परिसर में बनाई गई मनोहर वाटिका में पौधारोपण किया तथा आंगनवाड़ी के बच्चों सहित इस वाटिका में 68 पौधे रोपे गये। जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल को हलवा भेंट किया गया। उन्होंने विद्यालय में विभिन्न कार्यों के लिए 50 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की।

राष्ट्रपति सहित अनेक बड़ी हस्तियों ने दी मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की बधाई

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आज गांव में आकर उनकी बचपन की यादें ताजा हुई है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में 6 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर ही पहली कक्षा में प्रवेश दिया जाता था। उनके परिजनों ने 5 मई 1960 को विद्यालय में प्रथम कक्षा में प्रवेश करवाया था तथा संबंधित अध्यापक द्वारा 5 मई को उनके जन्मदिन की तिथि के रूप में दर्ज किया। उन्होंने कहा कि जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें देश के राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, लोकसभा के स्पीकर, विभिन्न नेताओं तथा आम जनता से ढेरों शुभकामनाएं मिली है। उन्होंने इन सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनका जन्म निंदाना गांव में हुआ था, जिसके बाद उनका परिवार बनियानी गांव में आकर बस गया। बनियानी गांव में ही उनका बचपन बीता। उन्होंने बचपन के अनुभव सांझा करते हुए कहा कि पहले गांव में रेत की कच्ची गलियां होती थी, जहां बच्चें खेलते थे। आज गांव में काफी विकास हुआ है तथा वातावरण काफी बदला है। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिसर में प्राचार्य कक्ष, रसोई घर एवं बास्केट बॉल के मैदान के लिए 50 लाख रुपये की राशि उपलब्ध करवाई जायेगी।

बड़ी संख्या में टैब वितरण करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य

मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी पहल की गई है। सरकार द्वारा एक हजार करोड़ रुपये की ई-अधिगम योजना के तहत आज 3 लाख विद्यार्थियों को पर्सनलाइज्ड एंड ऐडप्टिव लर्निंग सॉफ्टवेयर (पीएएल) से सुसज्जित टैब वितरित किये गए है। ऐसा करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बन गया है। आगामी 30 जून तक 2 लाख टैब और पात्र विद्यार्थियों को वितरित किये जायेंगे। इसके अलावा 33 हजार अध्यापकों को भी यह टैब वितरित किये गए है। कम्पनी द्वारा अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसके बाद अध्यापक विद्यार्थियों को टैब के प्रयोग करने का प्रशिक्षण देंगे। इससे बच्चें त्वरित गति से शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे तथा आईटी के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। उन्होंने इजराइल देश का उद्ïधारण देते हुए कहा कि क्षेत्रफल में छोटा देश होने के बावजूद इस देश में स्टार्टअप्स के माध्यम से बच्चों को आगे बढ़ाया है तथा उनकी अर्थ व्यवस्था आईटी पर आधारित है। 

अच्छी घटनाओं को दिलो-दिमाग में रखकर आगे बढ़े विद्यार्थी

उन्होंने कहा कि एक कहावत के अनुसार मनुष्य को गलती का पुतला बताया गया है। हमें अपनी गलती के बाद सुधार करना चाहिए तथा जीवन की घटनाओं से प्रेरणा लेकर आगे बढऩा चाहिए। उन्होंने अपने बचपन की कई घटनाओं को सांझा किया और कहा कि शायद इन्हीं घटनाओं से प्रेरणा लेकर वे आज इस पद पर पहुंचे है। मुख्यमंत्री ने अपने मुख्याध्यापक लद्ïद्घाराम द्वारा दी गई सीख व आगे बढऩे की प्रेरणा को भी सांझा किया। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में अच्छा कार्य कर मेहनत से आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे उच्च मुकाम हासिल करें। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर गरीब परिवार को एक रोजगार उपलब्ध करवाना है ताकि वे अपने पैरो पर खड़े होकर अपने परिवार का पालन पोषण कर सके। 

मुख्यमंत्री ने स्कूली विद्यार्थियों से किया संवाद

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि विद्यार्थी अपना आत्मविश्वास बनाये रखें तथा जीवन की घटनाओं से प्रेरणा लेकर आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि वे 5वीं कक्षा के बाद गांव से लगभग 3 किलोमीटर पैदल चलकर भाली आनंदपुर गांव में शिक्षा ग्रहण करने जाते थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है तथा बच्चों को आईटी के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की 12वीं कक्षा की सपना, प्रिया, 10वीं कक्षा के छात्र बबूल तथा 9वीं कक्षा के छात्र राजेश ने मुख्यमंत्री से उनके बचपन के बारे में जानकारी ली तथा मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों के प्रश्नों का उत्तर दिया।

डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने सीएम को भेंट किया स्कूल का ग्रुप फोटो

बनियानी गांव में पहुंचने पर मुख्यमंत्री का नागरिक अभिनंदन किया गया। हनुमान मंदिर समिति द्वारा भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को उनके बचपन का कोलाज भेंट किया, जिसमें शिक्षा ग्रहण करने के दौरान ग्रुप फोटो तथा विद्यालय में प्रवेश का रिकॉर्ड शामिल है। विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया तथा मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित करने के साथ-साथ दीर्घायु एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।ये रहे मौजूद :-इस अवसर पर पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. महाबीर सिंह, माध्यम शिक्षा के महानिदेशक जे. गणेशन, मौलिक शिक्षा के निदेशक डॉ. अंशज सिंह, उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार, पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महम हमेंद्र मीणा, भाजपा के जिला अध्यक्ष अजय बंसल, मुख्यमंत्री के ओएसडी प्रचार गजेंद्र फोगाट, मुख्यमंत्री के मीडिया कॉर्डिनेटर राजकुमार कपूर, अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्रपाल, एसडीएम राकेश कुमार सैनी, सहकारी चीनी मिल के प्रबंध निदेशक प्रदीप अहलावत, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त महेश कुमार, डिप्टी सीनियर मेयर राजकमल सहगल, बंसी विज, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी नांदल, डीपीसी कृष्णा फोगाट, प्राचार्य सीमा मदान सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी व स्कूल का टीचिंग स्टाफ व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। 

पार्टी कार्यालय में बड़ी संख्या में नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भेंट किये पुष्प गुच्छ

मुख्यमंत्री के जन्म दिवस पर बांटे गए लड्ïडू  मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रोहतक के पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। पार्टी कार्यालय पहुंचकर सर्वप्रथम मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. मंगल सेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कतारबद्ध तरीके से एक-एक करके मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पुष्प भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। विभिन्न एसोसिएशन, संघों व ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों ने भी पार्टी कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जन्म दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यालय में लड्डू भी वितरित किए गए।

वृद्घ महिला ने मुख्यमंत्री को दिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जब एक वृद्ध महिला उन्हें जन्म दिवस की बधाई देने पहुंची तो उन से रुका नहीं गया और उन्होंने उक्त महिला को शगुन स्वरूप 2500 रुपये की राशि दी और आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं हरियाणा ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष मनीष कुमार ग्रोवर, पार्टी के वरिष्ठ नेता संदीप जोशी, जिला अध्यक्ष अजय बंसल, मेयर मनमोहन गोयल, पार्टी के वरिष्ठ नेता शमशेर खरकड़ा, युवा भाजपा नेता हिमांशु ग्रोवर, मुख्यमंत्री के ओएसडी प्रचार गजेंद्र फोगाट, मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर राजकुमार कपूर, सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, रमेश भाटिया, रेनू डाबला, प्रतिभा सुमन, सतीश नांदल, पूर्व विधायक सरिता नारायण, राजबीर आर्य, सतीश आहुजा, रामअवतार बाल्मीकि, तरुण सन्नी शर्मा, अजय खुंडिया, कर्नल राजेंद्र सुहाग, हरिश कौशिक, उषा शर्मा, आशा शर्मा, जय भगवान जांगड़ा, बिट्टू भाकर, दीपू नागपाल, अमित सैनी, ईश्वर सिंगल, सुरेश शर्मा, अमित जैन जोजी, रामचेत तायल, राजेश सैनी, सुनील फोगाट, आजाद अत्री, सुरेंद्र बंसल, राजकुमार रावत, धर्मपाल मकडौली, मनोज मक्कड़, गुलशन दुआ, मनोज कुमार, अनीता बुधवार, विजयलक्ष्मी, सुरेंद्र माडू, अशोक सहगल, जोगिंद्र सैनी, फूल सिंह मोर, सरोज हुड्डा, मीणा अटकाण व कुलविंदर सिंह सिक्का आदि मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?