विद्यार्थी हासिल करें प्रोफेशनल स्किलः प्रो. सोमनाथ सचदेवा
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और इंस्टिट्यूट ऑफ़ कम्पनी सैक्रेटरीज़ ऑफ इंडिया द्वारा गुरूवार को शैक्षणिक सहयोग के लिए एमओयू किया गया।इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को प्रोफेशनल स्किल देना नितांत आवश्यक है और इस दिशा में विश्वविद्यालयों को अपने शैक्षणिक कार्यक्रमों में नयापन लाना चाहिए। उन्होंने वाणिज्य विभाग को आईसीएसआई के साथ शैक्षणिक सहयोग के एमओयू साईन करने पर बधाई दी और आशा व्यक्त की कि भविष्य में विद्यार्थियों को इससे लाभ होगा। इस एमओयू पर केयू की ओर से कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा व इंस्टिट्यूट की ओर से प्रेसिडेंट देवेंद्र देशपांडे मुम्बई ने हस्ताक्षर किए।
देवेंद्र देशपांडे ने बताया कि इस प्रकार का एमओयू देश के 90 विश्वविद्यालयों और 16 आईआईएम संस्थानों के साथ साइन किया जा चुका है। इस एमओयू के द्वारा इंस्टिट्यूट की शैक्षणिक सेवा का लाभ लाखों विद्यार्थियों तक पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के हज़ारों विद्यार्थी सीएस कोर्स कर रहे हैं और अच्छे रोज़गार प्राप्त कर चुके हैं।एमओयू के बारे में वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष प्रो तेजेन्द्र शर्मा ने बताया कि इसके तहत शिक्षकों के किये नए विषयों पर कार्यक्रम आयोजित करना, छात्रों के कॅरियर के लिए कार्यक्रम आयोजित करना और उन्हें रोज़गार परक शैक्षणिक योग्यता दी जाएगी। उन्होंने विभाग के विज़न को सबके सामने रखता हुए बताया कि दूर दराज तक प्रोफेशनल ज्ञान पहुचने के लिए इस प्रकार के सहयोग समझौते किये जाते रहेंगे।
इंस्टीट्यूट के द्वारा विद्यार्थियों के लिए वाणिज्य के क्षेत्र में कॅरियर की संभावनाओं पर एक वर्कशॉप का भी आयोजन किया। इस वर्कशॉप में सोनल डावर ने प्रोफेशनल कैरियर में उन्नति के गुर दिये। आरती ने सीएस के क्षेत्र में कैरियर की संभावनाओं से अवगत करवाया। इस अवसर पर इंस्टीट्यूट की ओर से करनाल चेप्टर के चेयरमैन कप्तान सिंह, उप चेयरमैन करण सिंह, पूर्व चेयरमैन सोनल डावर, सीए दीपक कपूर, सह-सचिव एके श्रीवास्तव सहित प्रो. नीलम ढांडा, प्रो अजय सुनेजा, प्रो तेजेन्द्र शर्मा, प्रो सुभाष, प्रो. महावीर नरवाल, डॉ. वीरेंद्र पुनिया, डॉ. रश्मि व डॉ. अंकेश्वर प्रकाश उपस्थित थे।