Home haryana प्रॉपर्टी धारकों की प्रॉपर्टी सुधार के लिए मेगा शिविर का किया जा रहा है आयोजन

प्रॉपर्टी धारकों की प्रॉपर्टी सुधार के लिए मेगा शिविर का किया जा रहा है आयोजन

by ND HINDUSTAN
0 comment

प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे-मेगा कैंप का आयोजन होगा 24 मई तक

शिविर के दौरान 5 मिनट से भी कम समय में दर्ज किया जाएगा आवेदन

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बलबीर सिंह रोहिल्ला ने कहा कि नगर परिषद थानेसर द्वारा शहरी स्थानीय निकाय के सहयोग से प्रॉपर्टी धारकों की मांग के अनुसार सुधारों का समाधान करने के लिए प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे-मेगा कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस मेगा कैंप का आयोजन 24 मई 2022 तक किया जाएगा। कैंप के दौरान किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए कैंप में उपस्थित कमेटी कार्यालय के अधिकारी अथवा सर्वे कंपनी के प्रतिनिधि को शिकायत कर सकते है।

नप इओ बलबीर रोहिल्ला ने कहा कि शहर में नवीनतम प्रॉपर्टी सर्वे में किसी भी प्रकार के संशोधन के लिए विकल्प प्रदान किए गए है, जिनमें आनलाइन माध्यम से पीएमएस हरियाणा पोर्ट पर घर बैठे ही अपनी प्रॉपर्टी सूचना को सही करवा सकते है। इसके साथ-साथ आफलाइन माध्यम से नगर निगम कार्यालय में मेगा शिविर का आयोजन करके शिकायतों का समाधान किया जा रहा है। इसी के तहत नगर परिषद में 24 मई 2022 तक प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे-मेगा कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

इस मेगा शिविर में आवेदन को 5 मिनट से भी कम समय में दर्ज कर लिया जाएगा और साक्ष्य दस्तावेजों के आधार पर आगामी 5 दिनों में इसका निस्तारण कर दिया जाएगा, जिसके बाद संबंधित व्यक्ति द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर इसकी सूचना भी दी जाएगी। इसलिए शहर के सभी नागरिक इस मेगा शिविर का फायदा उठाए और अपनी प्रॉपर्टी की त्रुटियों को दूर करवाएं।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?