समाज सेवी नवीन जैन ने दिखाई साईकिल यात्रा को हरी झंडी
एनडी हिन्दुस्तान
रोहतक। नहरों के जल की स्वच्छता और नशे के खिलाफ जागरुकता के लिए रोहतक से राजस्थान के खाजूवाला तक निकाली गई। साईकिल यात्रा को जाने-माने समाजसेवी नवीन जैन ने नहरों के पुल से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल यात्रा सुनो नहरों की पुकार मिशन द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में निकाली जा रही है। जिसमें मिशन के महासचिव एवं साईकिलिस्ट मुकेश नैनकवाल तीन दिन लगातार साईकिल के माध्यम से खाजूवाला तक पहुंचेंगे।
साईकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाने के पश्चात समाजसेवी नवीन जैन ने आमजन से आग्रह किया कि स्वच्छ जल के बगैर जीवन की हम कल्पना भी नहीं कर सकते। इसलिए हमें नदियों और नहरों के पानी को प्रदूषण रहित रखने का कार्य करना चाहिए। हमारे क्षेत्र में आज के समय में पानी का बड़ा स्त्रोत नहरें ही हैं। इसलिए हमें इनके बहते पानी को साफ रखने को आगे आना चाहिए।
सुनो नहरों की पुकार मिशन के मुख्य संरक्षक डॉ. जसमेर सिंह ने बताया कि इस साईकिल यात्रा में मुकेश नैनकवाल साईकिल से रक्तदाता अजय हुड्डा और राजदीप उनके सहयोगी के तौर पर साथ गए हैं। उन्होंने बताया कि नैनकवाल साईकिल पर लगाए बैनर के माध्यम से नहरों के पेयजल में किसी भी प्रकार का कोई सामान ना डालने के प्रति जागरुकता और नशाीली दवाओं व किसी भी प्रकार का नशा ना करने के लिए लोगों को जागरूक करते हुए खाजूवाला पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि साईकिल यात्रा के लिए प्रमुख सहयोगी नशे का नाम समिति और स्टार अकेडमी हैं।
इस दौरान डॉ. जसमेर सिंह, मुकेश नैनकवाल, अजय हुड्डा, डॉ. रविंद्र नांदल, ईश्वर सिंह दलाल, सतबीर छिकारा, प्रीत सिंह अहलावत, रणबीर मलिक, करण सिंह अहलावत, स्वीटी मलिक, निर्मल पन्नु, रविंद्र मलिक, डॉ. संतलाल बुधवार, शमशेर दहिया, अशोक दहिया, राजदीप आदि उपस्थित रहे।