Home haryana ओलंपियन मनोज कुमार व हॉकी की पूर्व कप्तान रीतू रानी ने युवाओं से रूबरू होकर भरा देशभक्ति का जोश

ओलंपियन मनोज कुमार व हॉकी की पूर्व कप्तान रीतू रानी ने युवाओं से रूबरू होकर भरा देशभक्ति का जोश

by ND HINDUSTAN
0 comment

जीवन का उद्देश्य निर्धारित कर आगे बढें युवा:संदीप

भारत प्रदक्षिणा यात्रा में शामिल होकर खेल मंत्री संदीप सिंह व सैकड़ों युवा पहुंचे अंबाला

क्रीड़ा भारती द्वारा भारत प्रदक्षिणा का आयोजन करना सराहनीय:साहिल सुधा

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र/शाहबाद। हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह ने कहा है कि युवा वर्ग जीवन का उद्देश्य जरूर बनाएं। बिना उद्देश्य बनाए मंजिल तक नहीं पहुंचा जा सकता। वे रविवार को आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष में क्रीड़ा भारती कुरुक्षेत्र द्वारा निकाली गई भारत प्रदक्षिणा यात्रा में शामिल होने के दौरान बातचीत कर रहे थे। खेल मंत्री संदीप सिंह कुरुक्षेत्र जिमखाना क्लब से शुरू हुई भारत प्रदक्षिणा यात्रा में शामिल होकर शाहाबाद से अंबाला शहर तक बुलेट पर सवार होकर गए व युवाओं से रूबरू हुए। इससे पूर्व कुरुक्षेत्र के जिमखाना क्लब से यात्रा को युवा भाजपा नेता साहिल सुधा, ओलंपियन बॉक्सर मनोज कुमार, हॉकी की पूर्व कप्तान रितु रानी, क्रीड़ा भारती के प्रदेश संगठन मंत्री उमेश कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष चौहान व जिलाध्यक्ष डीपी चौधरी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में जिले भर से सैकड़ों युवा शामिल हुए।

ओलंपियन मनोज कुमार व पूर्व कप्तान रीतू रानी ने यात्रा में शामिल होने पहुंचे युवाओं में देशभक्ति का जोश भरा। खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि क्रीड़ा भारती द्वारा पूरे देश में भारत में प्रदक्षिणा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है जो कि सराहनीय कदम है। युवाओं को आगे बढ़ाने में माता-पिता व गुरुजनों का अहम रोल होता है। ऐसे में युवाओं को चाहिए कि अपने माता पिता का सम्मान करना चाहिए। युवाओं को खूब मेहनत के साथ आगे बढना चाहिए क्योंकि शिद्दत से की गई मेहनत कभी जाया नहीं जाती। उन्होंने कहा कि 4 जून से खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 शुरु हो रहे है। देश भर से 8500 खिलाड़ी इस इवेंट में भाग लेंगे और 30 खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी, जिसमें 5 स्वदेशी खेल खेले जाएंगें। 4 जून को बहुत भव्य खेलों इंडिया का शुभारंभ होगा। शाहाबाद में हॉकी पुरुष वर्ग के लीग मैच खेले जाएंगें।

युवा भाजपा नेता साहिल सुधा ने कहा कि क्रीड़ा भारती का यह सराहनीय प्रयास है। युवा जितना खेलों में आगे बढ़ेगा उतना ही नशे व अन्य बुराइयों से दूर होगा। ऐसे में क्रीड़ा भारती युवाओं को खेलों के प्रति जागृत करने का बखूबी कार्य कर रही है। क्रीड़ा भारती टीम की प्रशंसा करते हुए साहिल सुधा ने कहा कि क्रीड़ा भारती कुरुक्षेत्र का यह सराहनीय कदम है। इससे युवाओं में देश के प्रति प्रेम जागृत होगा व युवा वर्ग देशहित के कार्य करेगा। ओलंपियन बॉक्सर मनोज कुमार ने कहा कि क्रीड़ा भारती का यह अच्छा प्रयास है जब पूरे भारतवर्ष में भारत प्रदक्षिणा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि हर व्यक्ति को लिए खेल जरूरी है। सभी युवा खेलें और अपने शरीर को फिट रखें ताकि बीमारियों से बचा जा सके। मनोज कुमार ने कहा के आजादी के 75वें महोत्सव के उपलक्ष में आयोजित मोटरसाइकिल रैली से युवाओं में जागृति आएगी।

इस प्रकार के आयोजनों से देशभक्ति की भावना पैदा होती है। पूर्व हॉकी कप्तान रितु रानी ने कहा कि शहीदों की बदौलत ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। शहीदों ने हमें आजादी दिलवाई है। ऐसे में हमारा फर्ज बनता है कि हम अपने देश को खेलों व अन्य क्षेत्रों में आगे लेकर जाएं। युवा वर्ग अच्छे व नेक कार्य के दम पर देश को आगे ले जाता सकता है। क्रीड़ा भारती इस प्रकार के आयोजन करती रहती है जो कि सराहनीय कार्य है। क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डीपी चौधरी ने सभी अतिथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र क्रीड़ा भारती की टीम द्वारा खेलों को बढावा देने के लिए कई मुहिम चलाई हुई हैं जिस कारण युवा वर्ग खेलों की ओर आगे बढ़ने लगा है। भविष्य में भी क्रीड़ा भारती द्वारा इस प्रकार के आयोजन किए जाते रहेंगें। इस मौके पर सचिव अनिल चौहान, उपाध्यक्ष चंद्रभान कमोदा, मीडिया प्रभारी देवीलाल बारना, संजीव कुमार, जोगिंद्र, महेंद्र पाल, सरपंच शिवकुमार, अक्षय कुमार, जसबीर सिंह, मनोज कुमार सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?