Home Kurukshetra News पीएम आगमन की तैयारियों पर मंत्री विपुल गोयल ने थपथपाई निगम आयुक्त की पीठ

पीएम आगमन की तैयारियों पर मंत्री विपुल गोयल ने थपथपाई निगम आयुक्त की पीठ

by ND HINDUSTAN
0 comment

बैठक में एलईडी में पीपीटी के माध्यम से निगम आयुक्त ने मंत्री को दिखाई रोजाना की गतिविधियां

मंत्री ने अधिकारियों को प्रधानमंत्री आगमन को लेकर बाकी तैयारियां जल्द पूरी करने के दिए निर्देश

एनडी हिन्दुस्तान

यमुनानगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर नगर निगम द्वारा दिन-रात शहर को सुंदर बनाने व सजाने का कार्य किया जा रहा है। दिवाली उत्सव की तरह शहर में स्वच्छता उत्सव मनाया जा रहा है। मंगलवार को शहर पहुंचे शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल को नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने नगर निगम द्वारा सप्ताह भर में की गई विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्हें एलईडी में पीपीटी (पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन) के माध्यम से निगम द्वारा की जा रही गतिविधियां दिखाई। जिसमें दिखाया गया कि शहर में पहले हालात कैसे थे, अब शहर को कैसे साफ व सुंदर बनाया जा रहा है। पीपीटी में पहले और निगम की कार्यवाही के बाद ही फोटो व वीडियो दिखाई गई। शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर निगम द्वारा की जा रही तैयारियों से मंत्री विपुल गोयल संतुष्ट नजर आए। इस पर उन्होंने नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा की पीठ थपथपाई और उन्हें शहर को स्वच्छ बनाने में की जा रही अन्य तैयारियों को जल्द से जल्द मुकम्मल करने के निर्देश दिए। इस दौरान शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने जगाधरी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पर अधिकारियों की बैठक ली और प्रधानमंत्री आगमन को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को शहर में स्वच्छता उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। है। अभियान चलाकर शहर की हर सड़क की सफाई कर चमकाया जा रहा है। डिवाइडर, पोल, सड़क किनारों की दीवारों को पेंट कर सुंदर बनाया जा रहा है। नगर निगम के सभी अधिकारी व कर्मचारी दिन रात शहर के सौंदर्यीकरण में जुटे है। विशेष अभियान चलाकर सड़कों को अतिक्रमण मुक्त, शहर को लावारिश पशु मुक्त, कचरा मुक्त बनाया जा रहा है। शहर के अंबाला रोड, जगाधरी पांवटा साहिब मार्ग, रेलवे रोड, यमुनानगर-जगाधरी मार्ग, वर्कशॉप रोड, सहारनपुर रोड, रादौर रोड व अन्य मार्गाें के किनारों की सफाई की। जमी मिट्टी को साफ किया। सड़क किनारे उगी झाड़ियों व घास को काट कर साफ किया गया। डिवाइडरों को साफ कर चकाचक किया गया। सड़कों को रिपेयर, जेब्रा क्रॉसिंग व रोड सेफ्टी संबंधित अन्य मानक पूरे किए गए। शहर के चौकों को तिरंगा चुनियों से सजाया जा रहा है। स्ट्रीट लाइट व डेकोरेटिव लाइटों को दुरुस्त कर उन पर तिरंगा लाइट लगाकर शहर को जगमग करने का कार्य किया जा रहा है। यमुनानगर व जगाधरी के विभिन्न मार्गाें से अतिक्रमण हटाया गया। पॉलिथीन व खुले में कचरा डालने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जा रही है। बेसहारा पशुओं को पकड़ा जा रहा है। कैल कचरा निस्तारण प्लांट की चारदीवारी की गई है। प्लांट से बदबू खत्म करने के लिए कचरे पर स्प्रे किया गया है। दीवारों पर स्वच्छता संबंधी संदेश लिखकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?