राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ रूद्र प्रताप
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र।श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल दबखेड़ी के 8वीं कक्षा के विद्यार्थी रूद्र प्रताप ने तीसरा स्थान प्राप्त करने के साथ साथ राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर अपने स्कूल का गौरव बढ़ाया है। विद्यार्थी रूद्र प्रताप के स्कूल में पहुंचने पर प्रबंध कार्यकारिणी समिति के सदस्यों चंद्रभान गुप्ता, गोपाल दास पाली, भूषण पाल मंगला, विपिन कुमार अग्रवाल, जंग बहादुर सिंगला, विकास बंसल, प्राचार्या रुचिका बंसल एवं अन्य शिक्षकगण ने रूद्र प्रताप को शुभकामनाएं देते हुए उत्साह वर्धन किया। अभिभावकों को भी बधाई दी।