Home Kurukshetra News फैशन नाइट्स : चंडीगढ़ में पहली बार रैंप पर सोनम बाजवा ने बिखेरा जलवा

फैशन नाइट्स : चंडीगढ़ में पहली बार रैंप पर सोनम बाजवा ने बिखेरा जलवा

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

चंडीगढ़ ।इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक निजी होटल में शुक्रवार देर शाम को फैशन नाइट्स  का आयोजन किया गया। इस मौके पर पंजाबी फिल्म अभिनेत्री सोनम बाजवा ने भी रैंप पर जलवा बिखेरा। निफ्ट मोहाली के एल्यूमनाई डिजाइनर सिद्धार्थ बंसल ने ब्लेंडर्स प्राइड  फैशन नाइट के लिए कलरफुल कलेक्शन डिजायन किया था। रैंप पर म्यूजिक की गूंजती आवाज पर सिटी ब्यूटीफुल की कई मॉडलों ने भी वॉक किया।
सोनम बाजवा की ड्रेस डिजायन करने वाले सिद्धार्थ बंसल ने कहा कि शहर के युवा पीढ़ी की सोच वे बेहतर तरीके से समझते हैं। सिटी ब्यूटीफुल अपनी प्राकृतिक खूबसूरती व हरियाली के लिए विश्वभर में जाना जाता है। कोविड-19 के बाद आज की फैशन नाइट का थीम स्पिरिचुअलिटी पर रखा है। सोनम ने कहा कि पंजाबी फिल्मों का लोगों में काफी उत्साह बढ़ रहा है। इसका संगीत युवाओं का काफी लुभाता है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?