Home haryana अग्रवाल वैश्य समाज द्वारा स्थानीय निकाय चुनावों में नियुक्त किए गए जिला स्तर पर पर्यवेक्षक,पदम गुप्ता बने कुरुक्षेत्र जिला के चुनाव पर्यवेक्षक

अग्रवाल वैश्य समाज द्वारा स्थानीय निकाय चुनावों में नियुक्त किए गए जिला स्तर पर पर्यवेक्षक,पदम गुप्ता बने कुरुक्षेत्र जिला के चुनाव पर्यवेक्षक

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला ने बताया कि राज्य के स्थानीय निकाय चुनावों में अग्रवाल समाज की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला के निर्देशानुसार सभी जिलों में पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। सिंगला ने बताया कि अंबाला में प्रदीप सिंगला, भिवानी में विकास गर्ग, दादरी में संदीप नूनीवाला, फरीदाबाद में हिमांशु गोयल, फतेहाबाद में नवदीप बंसल, गुरुग्राम में मनीष बंसल, हिसार में नवीन केडिया, झज्जर में अंकुश जैन, जींद में अनुज एरण, कैथल में हरिओम भाली, करनाल में सत्य प्रकाश गर्ग, कुरुक्षेत्र में पदम गुप्ता, महेंद्रगढ़ में रवि बधवाणिआ, नूह में अभय जैन, पलवल में विपिन जैन, पंचकूला में पवन अग्रवाल, पानीपत में सुमित हिंदुस्तानी, रेवाड़ी में बजरंग लाल अग्रवाल, रोहतक में अक्षत कसेरा, सिरसा में सुशीला सर्राफ, सोनीपत में तीर्थराज गर्ग व यमुनानगर में वेणु अग्रवाल को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। सिंगला ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष के निर्देशानुसार अग्रवाल वैश्य समाज के स्थानीय पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र के पर्यवेक्षकों को चुनाव प्रक्रिया के दौरान पूर्ण सहयोग करेंगे। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?