न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र।श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोधार सभा द्वारा कुरुक्षेत्र के सेक्टर 8 में निर्माणाधीन भगवान गौरी शंकर मंदिर निर्माण समिति का गठन किया गया है। इस समिति के मुख्य सलाहकार जयनारायण शर्मा होंगे जबकि संरक्षक की जिम्मेवारी बालकिशन सिखोले को सौंपी गई है। मंदिर का निर्माण कार्य प्रसिद्ध आर्किटेक्ट नीरज गुप्ता की देखरेख में हो रहा है।
यह जानकारी देते हुए सभा के प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा ने बताया कि 21 सदस्यीय निर्माण समिति का संयोजक सभा के प्रधान श्यामसुंदर तिवारी को बनाया गया है। सदस्यों के रूप में पुरुषोत्तम शास्त्री, मनीष दत्त, कृष्ण कुमार, सुरेश कुमार, डीडी बत्रा, वरुण गुप्ता, विकास गुप्ता, मोहित कक्कड़, सुशील चित्रा, सचिन शर्मा, राकेश शर्मा, प्रेमजीत शर्मा, सतवीर शर्मा, रामपाल शर्मा, मुकेश जोशी, विजय शर्मा, अश्विनी गौतम, दीपक मिश्रा, प्रवीण गौतम व विश्वकांत को शामिल किया गया है।
इसके अलावा महिला विंग का गठन भी किया गया है जिसमें मंजू गौतम, बृजबाला, जसविंदर कोर, कैलाश शर्मा, उर्मिल, निर्मला गुप्ता व कुसुम जोशी को शामिल किया गया है।उन्होंने बताया कि मंदिर का निर्माण कार्य सभी सेक्टर 8 के निवासियों के सहयोग से शुरू कर दिया गया है। इस मंदिर में भगवान गौरी शंकर, शिव परिवार, दुर्गा माता, हनुमान जी, राम दरबार व श्री राधा कृष्ण की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके अतिरिक्त मंदिर परिसर में क्षेत्रपाल भी स्थापित किया जाएगा। निर्माण समिति के सदस्य सभी सेक्टर निवासियों से संपर्क करके मंदिर के निर्माण कार्य में में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।