Home Kurukshetra News कुरुक्षेत्र में कोरोना के 162 नये केस,एक मौत सहित 88 की जा चुकी है जान

कुरुक्षेत्र में कोरोना के 162 नये केस,एक मौत सहित 88 की जा चुकी है जान

by ND HINDUSTAN
0 comment

-कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 322 मरीज हुए एक ही दिन में ठीक:सुखबीर

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र, 28 सितंबर। कुरुक्षेत्र जिला में कोरोना के 162 नये केस आए हैं,जबकि एक की मौत हो गई। अब तक जिला में 88 कोरोना पाजिटिव की मौत हो चुकी है। जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र से 322 मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 162 नए केस सामने आए है और 1 कोरोना पाजिटिव मरीज की मृत्यु हो गई है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 4355 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है।

अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 78092 में से 72199 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने सोमवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 162 नए केस सामने आएं है और कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से 322 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट नेगटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना पाजिटिव 1 मरीज की मृत्यु हो गई है।

कुरुक्षेत्र जिले में दिसम्बर माह से लेकर अब तक कुल 3094 लोग आए है, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 745 व्यक्तियों को होम क्वांरटाईन किया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 78092 में से 72199 सैम्पल की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है।

इस जिले में अब तक 5367 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 4355 सैम्पलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी वह सभी 4355 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 88 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 924 एक्टीव केस है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?