चंडीगढ़। नगर निकाय चुनाव को लेकर जननायक जनता पार्टी ने नूंह नगरपरिषद से बीजेपी-जेजेपी गठबंधन के साझे उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। जेजेपी ने संजय मनोचा को संयुक्त प्रत्याशी बनाया हैं। चेयरमैन पद के उम्मीदवार की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की। शनिवार को मनोचा जुलूस के साथ अपना नामांकन दाखिल करेंगे। बता दें कि संजय दो बार नूंह में नगर पार्षद रह चुके हैं। वे जेजेपी शहरी निकाय प्रकोष्ठ के ज़िला अध्यक्ष भी हैं।