न्यूज डेक्स संवाददाता
चंडीगढ़।छोटी दूरी के लिए साइकिल का प्रयोग करना एक हेल्दी आदत है। इसे शरीर के व्यायाम के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे न तो किसी तरह का प्रदूषण होता है और न ही कोई अतिरिक्त खर्च वहन करना पड़ता है, कहा श्रेया डाइटिशियन अकेडमी की फाउंडर श्रेया गोयल ने ।अकेडमी की फैकल्टी व स्टूडेंट्स के साथ निकल पड़ी साइकिल पर जन साधारण को देने संदेश रहना है फिट तो हर रोज आधा घंटा चलाएं साइकिल।
ब्लड प्रेशर , डायबिटीज भी रहती है संतुलित- श्रेया
साइलिक चलाने से हमारे शरीर में रक्त का संचार समुचित होता है। बहुत सारी बीमारियों की वजह ब्लड प्रेशर का असंतुलित होना होता है। साइकिल चलाने से यह बैलेंस होता है, जिससे कई तरह की समस्याओं से निजात मिलती है, इसीलिए साइकिल को अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा बनाने का प्रण लेना ही साइकिल दिवस मनाने का उद्देश्य होना चाहिए ।