Home haryana उत्तर प्रदेश की हॉकी टीम की जीत का सफर जारी, सेमीफाइनल में बनाई जगह

उत्तर प्रदेश की हॉकी टीम की जीत का सफर जारी, सेमीफाइनल में बनाई जगह

by ND HINDUSTAN
0 comment

डॉ. प्रदीप गोयल/न्यूज डेक्स संवाददाता

शाहाबाद। खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 में उत्तर प्रदेश की पुरुष हॉकी टीम का लीग मैचों में जीत का सफर जारी रहा। इस टीम ने पंजाब की टीम को 5-4 के गोल के अंतर से पराजित करके सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। इस प्रतियोगिता में देश के 8 राज्यों की टीमों ने बेहद उम्दा प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन की सभी दर्शकों ने सराहना की है। मंगलवार को सुबह के सत्र में दो मैच खेले गए। इनमें पहला मैच उतर प्रदेश और पंजाब राज्य की टीमों के बीच खेला गया। इस मैच में शुरु से लेकर अंत तक उतार-चढ़ाव चलता रहा। दोनों टीमों के खिलाडिय़ों ने अपना सर्वश्रेष्ठï प्रदर्शन करते हुए मैच को जीतने का प्रयास किया, लेकिन अंतिम क्षणों में पंजाब की टीम एक गोल के अंतर से पीछे रह गई और उतर प्रदेश की टीम ने 5-4 के अंतर से मैच जीत लिया।

उन्होंने कहा कि सुबह के सत्र का दूसरा मैच मेजबान हरियाणा और बिहार की टीम के बीच खेला गया। यह मैच शुरू से अंत तक हरियाणा की टीम के कब्जे में रहा और हरियाणा की हॉकी टीम ने लगातार बिहार की टीम पर गोल दागे तथा अंत तक बिहार पर 14 गोल किए। हालांकि बिहार की टीम केवल एक गोल ही कर पाई। इस तरह हरियाणा की टीम ने बिहार की टीम को 14-1 गोल के अंतर से हराकर मैच जीत लिया। उत्तर प्रदेश और पंजाब की टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। उन्होंने कहा कि 9 जून को सुबह 8 बजे पंचकूला ताऊ देवी लाल स्टेडियम में पूल ए से प्रथम आने वाली टीम का पूल बी की द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम से मैच होगा। इसी खेल प्रांगण में सुबह 10 बजे पूल बी की प्रथम आने वाले टीम का पूल एक की द्वितीय स्थान पर आने वाली टीम से मैच होगा। इस प्रतियोगिता में 10 जून को सुबह 8 बजे तीसरे और चौथे स्थान के लिए मैच होगा तथा सुबह 10 बजे फाइनल मुकाबला होगा।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?