Home Karnal news सैनिक स्कूल कुंजपुरा में भव्य पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन

सैनिक स्कूल कुंजपुरा में भव्य पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

करनाल । सैनिक स्कूल कुंजपुरा में आज भव्य पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन बड़े ही उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया। इस अवसर पर देश के विभिन्न भागों से आए सैकड़ों पूर्व छात्र (ओल्ड कुंजीयन्स) ने भाग लिया और अपने पुराने साथियों से मुलाकात कर बीते सुनहरे पलों को याद किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मेजर जनरल रिटायर्ड विशम्बर दयाल ने की।  समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में मेजर जनरल मुकेश भनवाला (सेवारत) रहे। दोनों अतिथियों ने विद्यालय के गौरवशाली इतिहास और अनुशासन, समर्पण एवं राष्ट्र सेवा की भावना पर आधारित इसकी परंपराओं की सराहना की।
मुख्य अतिथि मेजर जनरल मुकेश भनवाला ने अपने संबोधन में कहा कि सैनिक स्कूल कुंजपुरा ने देश को अनेक वीर सैनिक, प्रशासक और समाजसेवी दिए हैं, जिन्होंने राष्ट्र की सेवा में उत्कृष्ट योगदान दिया है। उन्होंने विद्यालय प्रशासन और पुरातन छात्र संघ को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे सम्मेलन न केवल भाईचारे की भावना को प्रबल करते हैं, बल्कि नए विद्यार्थियों को भी प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कैप्टन (आईएन) गुरबीर सिंह, उप प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल निर्मलजीत सिंह, प्रशासनिक अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर सोनिया शर्मा, वरिष्ठ अध्यापक संजय चौहान, शिक्षकगण और वर्तमान छात्र उपस्थित रहे। पुरातन छात्रों ने विद्यालय परिसर में विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किया तथा विद्यालय के विकास के लिए अपने सुझाव दिए।
वर्तमान छात्रों ने पुरातन छात्रों के लिए विशेष सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया और राष्ट्रीय गान के साथ सम्मेलन का समापन हुआ।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?