Home Kurukshetra News ऑपरेशन सिंदूर ने बढ़ाया देश का मनोबल, आतंकवाद के खिलाफ एकजुट भारत – मेयर सुमन बहमनी

ऑपरेशन सिंदूर ने बढ़ाया देश का मनोबल, आतंकवाद के खिलाफ एकजुट भारत – मेयर सुमन बहमनी

by ND HINDUSTAN
0 comment

मेयर बोली, ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक जवाब नहीं, चेतावनी थी अब भारत चुप नहीं बैठेगा

एनडी हिन्दुस्तान

यमुनानगर। नगर निगम मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि हाल ही में भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर ने न केवल दुश्मन को करारा जवाब दिया, बल्कि समूचे राष्ट्र का मनोबल भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया है। यह अभियान भारत की सैन्य रणनीति, दृढ़ इच्छाशक्ति और आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता नीति का प्रत्यक्ष प्रमाण बन गया है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सराहना करते हुए कहा कि यह मात्र एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि राष्ट्र की अस्मिता और आत्मगौरव की पुनःपुष्टि है। भारत अब जवाब नहीं, कार्रवाई करता है और वो भी दुश्मन के घर में घुसकर। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से सेना ने सीमा पार से संचालित आतंकी गतिविधियों को जिस प्रकार निशाना बनाया, वह भारत की खुफिया क्षमता और सामाजिक परिपक्वता का प्रतीक है। इस ऑपरेशन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत अब केवल सहने वाला नहीं, निर्णायक वार करने वाला राष्ट्र बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति नया भारत नया प्रहार आज सशक्त रूप में सामने आई है। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए उठाए गए इस साहसिक कदम ने दुनिया भर में यह संदेश पहुंचा दिया है कि भारत अब आतंक के खिलाफ निर्णायक मोर्चे पर है और आवश्यकता पड़ने पर वह हर सीमा पार कर सकता है। चाहे वह भौगोलिक हो या रणनीतिक। मेयर बहमनी ने कहा कि जब सैनिक सीमा पर दुश्मन का सामना करते हैं, तो पूरा देश उनके पीछे खड़ा होता है। ऑपरेशन सिंदूर ने यह दिखा दिया कि भारत न सिर्फ अपने सैनिकों के साहस पर गर्व करता है, बल्कि राष्ट्र के खिलाफ किसी भी साजिश का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए एकजुट है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि देशवासी आज पहले से कहीं अधिक जागरूक, संगठित और सजग हैं। देश की सुरक्षा अब केवल सैन्य जिम्मेदारी नहीं रही, यह अब हर भारतीय की चेतना में बस चुकी है। ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक जवाब नहीं था, यह एक चेतावनी थी। अब भारत चुप नहीं बैठेगा। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?