राजेंद्र नगर संस्कार केंद्र में बच्चों को वितरित किए गए ग्लूकोस सी व डाबर रियल जूस

  • Home
  • Kurukshetra News
  • राजेंद्र नगर संस्कार केंद्र में बच्चों को वितरित किए गए ग्लूकोस सी व डाबर रियल जूस
Kurukshetra News

स्वस्थ भारत, स्वस्थ समुदाय अभियान के तहत सेवा ट्रस्ट यूके (भारत) द्वारा बच्चों को बांटा गया  ग्लूकोस सी व रियल जूस


न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र।आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में स्वस्थ भारत-स्वस्थ समुदाय अभियान के अंतर्गत सेवा ट्रस्ट यूके (भारत) एवं अग्रवाल सभा कुरुक्षेत्र के संयुक्त तत्वाधान में विद्या भारती हरियाणा द्वारा संचालित सरस्वती संस्कार केंद्र, राजेंद्र नगर कॉलोनी के बच्चों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर अग्रवाल सभा के प्रधान विनय गुप्ता एवं सेवा ट्रस्ट यूके (भारत) के जिला इ-लर्निंग कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल व संस्कार केंद्र के प्रमुख विनोद गर्ग विशिष्ट अतिथि रहे। सर्वप्रथम सभी अतिथियों द्वारा मां शारदा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात संस्कार केंद्र से कपिल मित्तल द्वारा मुख्य अतिथि सहित सभी अन्य अतिथियों का परिचय देकर स्वागत किया गया। साथ ही संस्कार केंद्र की गतिविधियों के बारे मे बताया गया कि ये संस्कार केंद्र राजेंद्र नगर में पिछले कई वर्षों से चलाये जा रहे हैं।

जिनका उद्देश्य समाज के पिछड़े व शोषित वर्ग के बच्चों को निशुल्क शिक्षा के साथ संस्कार देना है। इसके अंतर्गत बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें पढ़ाई के अतिरिक्त कला, संगीत, खेल-कूद, योग, प्राणायाम व महापुरुषों की जीवनियों के बारे में बताकर उनका शारीरिक, मानसिक, नैतिक व आध्यात्मिक विकास भी किया जाता है। कार्यक्रम का आयोजन सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन नरेश मितल, जिला संयोजक पवन मित्तल व राजेश सेन के निर्देशन में किया गया। संस्था द्वारा हरियाणा के सभी स्कूलों में इम्युनिटी बूस्टर किट वितरित की जा रही है। इसी श्रृंखला में संस्था द्वारा राजेंद्र नगर संस्कार केंद्र के सभी बच्चों को भीषण गर्मी से बचाव हेतु डाबर इंडिया के सहयोग से ग्लूकोज सी के पैकेट वितरित किये गए। अग्रवाल सभा के महामंत्री कपिल मित्तल ने बच्चों को बायज्यूस लर्निंग ऐप को डाउनलोड करके ऑनलाइन स्टडी करने के बारे में बताया। ट्रस्ट की तरफ से सभी बच्चों को बायज्यूस लर्निंग ऐप का ऑनलाइन लिंक निःशुल्क दिया गया। जिससे वे एप के माध्यम से अपनी पढ़ाई को और अधिक बेहतर बना सकें। इस मौके पर सेवा ट्रस्ट से सुमन्त सैनी, दिलबाग, योगेश गर्ग, विजय गर्ग, प्रवीन शर्मा इत्यादि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *